मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर BJP चुनाव प्रबंधन समिति का बनाए गए संयोजक

Narendra Singh Tomar News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्यप्रदेश में चुनाव से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, तोमर को प्रदेश BJP चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तोमर के समर्थकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है

बता दे प्रदेश भाजपा में नरेंद्र सिंह तोमर बड़ा नाम है। वे मोदी कैबिनेट में कृषि मंत्री भी हैं। प्रदेश में वे मंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी थी। विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव, तोमर पर पार्टी ने हमेशा भरोसा जताया है।

Narendra Singh Tomar was made convenor of MP BJP Election Management Committee before elections

मध्यप्रदेश में एक बार फिर नरेंद्र सिंह तोमर को कमान सौंपी गई है। वे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे प्रदेशभर में तोमर के समर्थकों में उत्साह की लहर है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे और इसके बाद तोमर की राजधानी में सक्रियता बढ़ गई थी। उधर, केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव आज भोपाल आए हैं। वे 3 दिन यहां रहेंगे और विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष वीड़ी शर्मा ने नरेन्द्र सिंह तोमर को दी बधाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का आभार जताया है। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के वृहद संगठनात्मक अनुभव एवं कौशल, भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों, संगठन तंत्र की शक्ति के आधार पर विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी 51 प्रतिशत वोट शेयर को प्राप्त करते हुए 200 पार के लक्ष्य को हासिल करेंगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सशक्त और जनकल्याणकारी सरकार पुनः बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+