RKMP पहला रेलवे स्टेशन यहां 20 माह में PM मोदी ने तीसरी बार किया दौरा, 5 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Pm Modi Bhopal News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भोपाल दौरे पर है। जहां उन्होंने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश की 5 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्यप्रदेश के लिए दो वंदे भारत ट्रेन भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर है। बाकी तीन वंदे भारत ट्रेन रांची-पटना, धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु और गोवा-मुंबई है, जिन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

बता दे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन बन गया है। जहां मंगलवार को पिछले एक साल 8 माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लोकार्पण किया है। प्रधानमंत्री सबसे पहले 15 नवंबर 2021 को यहां आए थे तब उन्होंने पुनः विकसित किए गए इस स्टेशन का लोकार्पण किया था। वह 1 अप्रैल 2023 को दूसरी बार यहां पहुंचे और मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

narendra Modi visits Rani Kamlapati railway station for 3rd time flags off 5 new Vande Bharat trains

बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को फूलों से सजाया गया था। प्लेटफार्म नंबर एक पर लाल कारपेट बिछाई गई सभी प्लेटफार्म पर बड़े आकार की एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी। जिन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियों को दिखाया जा रहा था। पीएम मोदी के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर मालती राय और जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी,मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने उन्हें रिसीव किया।

Recommended Video

    RKMP पहला रेलवे स्टेशन यहां 20 माह में मोदी ने तीसरी बार किया दौरा, 5 नई वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

    बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव और 2024 लोकसभा इलेक्शन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटल ही संबोधित करेंगे।

    मोदी नाम का एक मंत्र बन गया: CM

    'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' के मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हम सौभाग्यशाली के हमने भारत में जन्म लिया और ऐसे समय भाजपा कार्यकर्ता है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी नाम का एक मंत्र बन गया है। आज हर देश मोदी मंत्र का उच्चारण कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+