बीजेपी से जुड़े मुस्लिमों को मस्जिद में नहीं पढ़ने दे रहे नमाज, मिली सामाजिक बहिष्कार की धमकी
भोपाल में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिलने आए जबलपुर के मुस्लिम युवकों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े होने के कारण उन्हें स्थानीय मुस्लिम मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने दे रहे हैं।
भोपाल, 20 अप्रैल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी से जुड़े मुस्लिमों को मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने देने का मामला सामने आया हैं। बुधवार को भोपाल में गृह मंत्री के निवास पर शिकायत करने आए अजमल और सुजात अली ने बताया कि उनका परिवार 35 साल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है। इसलिए वह भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर काम कर रहें हैं, लेकिन अब उन्हें मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय मस्जिद के कुछ सदस्यों द्वारा उनसे कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में बुलडोजर के नाम पर मुसलमानों को परेशान कर रही है, उनके घर तोड़ रही है, उनकी हत्याएं करवा रही है। और तुम लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हो, इसलिए मुफ्ती साहब से बोलकर तुम्हारा सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। मुस्लिम युवकों का आरोप है कि उन पर हमला किया जा रहा है। उनकी दुकानें खाली करवाई जा रही हैं।

पीड़ितों का कहना है कि उनका परिवार 35 साल से भाजपा से जुड़ें है और भाजपा ने कोई इस्लाम के खिलाफ नहीं बोला। मुस्लिमों के खिलाफ नहीं बोला। उन्होंने दंगाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इसलिए वह क्यों भारतीय जनता पार्टी छोड़ें।
वहीं उन्होंने बताया कि आज उन्होंने अपनी समस्या गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बताई है और गृहमंत्री ने संबंधित थाना अधिकारी से बातचीत करके उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Recommended Video
खरगोन हिंसा को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खरगोन में सरकार ने उन्हीं के घर तोड़े जो पत्थरबाजी कर रहे थे। उन्होंने सरकार की कार्रवाई को सही बताया।
अब बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि सरकार द्वारा बुलडोजर कार्रवाई करने से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मुस्लिमों क्या कसूर हैं ?
वैसे आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में यह पहला केस है जब इस तरह का कोई मामला सामने आया जहां मुस्लिम ही मुस्लिमों को नमाज नहीं पढ़ने दे रहे हैं। जैसा कि इन युवकों ने बताया। अब संबंधित अधिकारी क्या जांच करते हैं। ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications