Bhopal Weather News: शीत लहर की दस्तक बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी ठिठुरन, सुबह तेज सर्दी
Bhopal News: राजधानी भोपाल में शीत लहर ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने लगी है। आज सुबह से ही सुबह कड़ाके की ठंड रही। राजधानीवासी ठंडी हवाओं से बचने के लिए मफलर और टॉपी की मदद लेते हुए दिखाई दिए।
कल मध्य प्रदेश की 12 शहरों में कोल्ड डे रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालाघाट जिले का मलाजखंड और ग्वालियर इससे भी ठंडा रहे। मलाजखंड में तापमान 21 डिग्री और ग्वालियर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में तापमान 2.9 डिग्री की गिरावट के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

वहीं राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री पर चल रहा है अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है बादल छाने के कारण तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ठंडी हवाओं की चलने से अस्पतालों में ब्रेन हेमरेज और सर दर्द की समस्याओं से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। भोपाल के जीपीएस अस्पताल और हमीदिया में इन दोनों बड़ी भीड़ नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications