MP Weather Update: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इन संभागों में बिजली चमकने-गिरने की चेतावनी

भोपाल, 25 जुलाई। वर्तमान में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव है और दक्षिणी पूर्वी मध्य प्रदेश पर ऊपरी हवा में 1 चक्रवात बनने के साथ मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसके चलते पेज बारिश का दौर जारी है। 25 जुलाई काे शहडाेल, इंदौर जबलपुर, संभागाें के जिलाें में भारी वर्षा हाेने की संभावना है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने सोमवार 25 जुलाई 2022 को तीन संभागों और 13 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वही 7 संभागों और 2 जिलों में बिजली गिरने और चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

rain

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 25 जुलाई को 3 संभागों समेत 13 जिलों में चमक गरज के साथ भारी से आती वर्षा को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भोपाल, जबलपुर और आगर, शाजापुर देवास, शिवपुरी, ग्वालियर,श्योपुर, सागर, दमोह, नर्मदापुरम संभाग के साथ रतलाम, पन्ना अनूपपुर, डिंडौरी और उमरिया जिले में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। वही रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग और 2 जिलों में बिजली गिरने और चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

rain

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैले संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ एक्टिव है, जबकि दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक दक्षिणी झुकाव के साथ एक्टिव है। वही मानसून ट्रफ निम्न दाब क्षेत्र से लेकर जैसलमेर-कोटा-सतना-गुना- होते हुए , बालासोर, अम्बिकापुर व पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इन तीनों मौसम प्रणालियों के चलते भोपाल सहित मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने का दौर जारी है।

water

मध्य प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो 1 जून से 24 जुलाई तक पूरे मध्यप्रदेश में सामान्य से 22% अधिक बारिश हो गई है। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 4% कम बारिश हुई है, लेकिन पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 46% अधिक बारिश हुई है, जिसने पूरे प्रदेश की बारिश का कोटा पूरा कर दिया है। सोमवार सुबह तक करीब 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इंदौर में अब तक इस सीजन की आधी बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

rain
पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

रविवार काे सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक भाेपाल में 61.6, नर्मदापुरम में सागर में 15, सीधी में 14, 22, गुना में 21, पचमढ़ी में 17, नौगांव में नौ, धार में नौ,खजुराहाे में 4.8, रतलाम में आठ, रीवा में सात, इंदौर में सात, जबलपुर में 5.8, बैतूल में 3, दमाेह में 2, सिवनी में 2, उज्जैन में 1, सतना में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+