सांसद प्रज्ञा ठाकुर का दाऊद गैंग को चैलेंज, कहा- तुम में भारत आने का दम नहीं है और मुझे मारोगे ?
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फोन कॉल पर धमकी देने वाले दाऊद इब्राहिम गैंग के सदस्यों को ट्विटर के माध्यम से चुनौती देते हुए कहा कि तुममें भारत आने का दम नहीं और मुझे मारोगे।
भोपाल, 21 जून। फोन कॉल का खुलासा होने के बाद भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हत्या का थ्रेट कॉल करने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि हाँ, मैं भोपाल में हूँ। हिंदुओं के हत्यारे भगोड़े दाऊद और इकबाल कासकर के छर्रों द्वारा मेरी हत्या की धमकी-अब उनके स्लीपर सेल सक्रिय 18 को धमकी और 20 को हत्या! अरे धमकी देने वाले सुअर की औलादों तुम्हारी दम भारत आने की नहीं और मुझे मारोगे? हाँ मैं भोपाल में ही हूँ और मुझे ठोकना भी आता है।

बता दे 18 जून की रात करीब 1:30 बजे भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी कार्यालय से अपने घर पहुंची, तो उन्हें अनजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को एक बाल कासकर का आदमी बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बदमाश सांसद को धमकाते हुए बोला कि तुम्हारी हत्या होने वाली है तुम्हें सूचना देनी थी, तो दे दी। जब सांसद साध्वी ने हत्या का कारण पूछा तो आरोपी बोला कि जल्द ही पता चल जाएगा। सांसद के बार बार पूछने पर आरोपी ने कहा कि सांसद लगातार मुस्लिमों पर टिप्पणी करती हैं। इसी वजह से वे उनकी हत्या करना चाहता है।
Recommended Video
कौन है इकबाल कासकर
इकबाल कासकर मुंबई में डी कंपनी के अवैध धंधों को देखता है। बता दें इकबाल कासकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई है 2017 में दर्ज किए गए तीन केसों की वजह से वह जेल में है। इकबाल पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राईम एक्ट) लगा हुआ है। उस पर दाऊद इब्राहिम के साथ मिलकर डी कंपनी चलाने का आरोप भी है।
सांसद प्रज्ञा सिंह को पहले भी मिल चुकी है कई धमकियां
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को व्हाट्सएप कॉल आया था जिसमें एक लड़की ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए थे बाद में प्रज्ञा ठाकुर ने वीडियो कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भेज कर रुपए मांगे थे। आरोपी ने भाजपा सांसद को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। जिसकी शिकायत सांसद ने टीटी नगर थाने में की थी।












Click it and Unblock the Notifications