MP Police: चुनाव से पहले पुलिस कर्मियों को मिल सकती है सौगात, वीकली ऑफ देने का फिर तैयार होगा प्लान
कमलनाथ सरकार में पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था ने भले ही उसी सरकार में दम तोड़ दिया हो, लेकिन अब एक बार फिर से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की तैयारी की जा रही है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। दरअसल पुलिस कर्मियों को वीकली ऑफ देने के लिए चौथी बार ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। बता दे कमलनाथ सरकार में पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था ने भले ही उसी सरकार में दम तोड़ दिया हो, लेकिन अब एक बार फिर से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इस बार यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि दो बार यह व्यवस्था शुरू होकर बंद हो चुकी है ऐसे में अब यह व्यवस्था शुरू हो तो बंद ना हो सके। सूत्रों की माने तो प्रदेश के पुलिस कर्मियों को यह सौगात चुनाव से पहले मिल सकती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने को लेकर सहमत हैं। सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश में फील्ड में तैनात अफसर और पुलिसकर्मियों में से आठ हजार को हर दिन साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। उक्त वक्त करीब 56 हजार पुलिस जवान फील्ड में तैनात थे। अभी इसी के आसपास आंकड़ा है बताया जाता है कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए ही पुलिस बल बढ़ाया जा रहा है। जिसमें पिछले 2 सालों से करीब 11 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती हो रही है। इस भर्ती के बाद पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश किया जाना आसान रहेगा। अब इस बार यह व्यवस्था चालू हो तो बंद ना करना पड़े इसे ध्यान में रखकर प्लान तैयार किया जा रहा है।
चौथी बार बनेगा ड्राफ्ट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2018 में भी पुलिस कर्मियों के बीच ली ऑफ पर गंभीरता से विचार करने की बात कही थी। उस दौरान ट्रायल के तौर पर कुछ स्थानों में यह व्यवस्था भी शुरू की गई थी, लेकिन पुलिस फोर्स कम होने के चलते ट्रायल सफल नहीं हो सका था। उस वक्त भी दो बार ड्राफ्ट बनाता कांग्रेस सरकार बनने के बाद भी एक बार ड्राफ्ट बना और उसे लागू भी किया गया, लेकिन यह व्यवस्था बल की कमी के चलते एक बार फिर बंद करना पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications