MP Patwari exam result 2023: पटवारी परीक्षा में चयनित छात्रों से मिले मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बोले- न हो निराश

MP Patwari exam result 2023: मध्य प्रदेश में पटवारी परीक्षा के परिणाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सभी के साथ न्याय होगा। हालांकि सरकार की ओर परीक्षा को लेकर उठ सवालों का पहले ही जबाव दिया चुका हैं।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नौजवानों को आश्वस्त किया है कि उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार नौजवानों और युवाओं के साथ है। शुक्रवार सुबह पटवारी चयन परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के निवास पहुँच कर अपनी पीड़ा से अवगत कराया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश के नौजवानों के मन में निराशा का भाव आने नहीं दिया जायेगा। पटवारी चयन परीक्षा में चयनित होने वाले और परीक्षा में तैयारी करने के बाद भी किसी कारणवश चयनित न हो पाने वाले सभी युवा प्रदेश के भविष्य हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को संकल्पित होकर रोजगार उपलब्ध कराने के लिये कार्य कर रही है।

mp-patwari-exam-result-2023-minister-narottam-mishra

सरकार अपने तय लक्ष्य अनुसार 15 अगस्त, 2023 तक एक लाख नौकरियाँ युवाओं को उपलब्ध करा देगी। इसके बाद 50 हजार और भर्तियाँ कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। युवाओं को हताश और निराश होने की आवश्यकता नहीं है। मंत्री नरोत्तम ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की राजनीति का शिकार न बनें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजनेताओं के पास यदि कोई तथ्य है तो सामने लाइए और मंच लगाइए। हर एक सवाल का जवाब दूंगा। एक भी सवाल ऐसा नहीं होगा, जिसका जवाब मैं नहीं दे सकूंगा। वहीं चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ लोगों की जवह से हमारा भविष्य दांव पर नहीं लगना चाहिए। नियुक्तियां नहीं रुकनी चाहिए। सरकार की ओर से आश्वश्त किया गया कि पूरी जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+