MP News: चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं ने सीएम शिवराज की उतारी आरती, भावुक होकर मंच से किए कई वादे
MP News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भावुक कर देने वाला नजारा सामने आया है। डिंडोरी जिले के बजाग में बुधवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभास्थल पर महिलाओं ने नजर उतारी। महिलाओं ने आरती की और पहली फसल की बाली शिवराज सिंह को भेंट की। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह ने डिंडोरी में चुनावी सभा के दौरान कहा कि मेरी बहनों तुमने नजर उतारी है तो मुझे पूरा विश्वास है कि जिसके साथ इतनी बहनों का लाड़, प्यार और आशीर्वाद है। कोई भी बुरी नजर उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उन्होंने कहा मैंने ही मेरी रक्षक है। सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर फिर से लोगों को बहकानी की। कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेसी आएंगे। भ्रम फैलाएंगे। इधर-उधर की बातें करेंगे। लेकिन इनके झांसे में नहीं आना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने बीजेपी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी।
सीएम शिवराज ने आदिवासियों से किया यह वादा
डिंडोरी जिले में मेहंदवानी में जनसभा के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने आदिवासी समाज के लोगों से कहा कि आपकी जिंदगी में खुशहाली लाना मेरी जिंदगी का मकसद है। मैं आज यह घोषणा कर रहा हूं कि नर्मदा के किनारे-किनारे बिजली लगाकर किसानों के खेत में सिंचाई देने का काम करूंगा। सीएम ने कहा कि हमने पहली बार मध्यप्रदेश में बिना बांध के सिंचाई योजना शुरू की है। बिना जमीन डुबोए आपके खेतों में सिंचाई की व्यवस्था करूंगा। ऐसी व्यवस्था करेंगे कि एक तरफ जमीन न डूबे और दूसरी तरफ बिना बांध के किसानों के खेत में पानी पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मेरी गरीब, किसान, मध्यम वर्ग की बहने एक हजार रुपए के लिए भी परेशान रहती थी। इसलिए लाड़ली बहना योजना बनाई। मेरी एक करोड़ 32 लाख बहने हैं। एक हजार से शुरू किया था। अब 1250 रुपए देना शुरू कर दिया है। इसे बढ़ा कर 3000 करूंगा। हम आधी आबादी को पूरे न्याय देंगे। समूह की बहनों को लखपति बनना मेरा लक्ष्य है। महीने में दस हजार की कमाई काम करते हुए होनी चाहिए।

सीएम शिवराज सिंह ने किसानों को किया वादा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम आवास योजना में जिनके नाम छूट गए हैं। उनके लिए हमने लाड़ली बहन आवास योजना बनाई है। 450 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। आश्रम शाला, छात्रावास, सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं। सीएम राइज स्कूल प्राइवेट स्कूल से बेहतर होंगे। उन्होंने कहा कि जो शिक्षा अरबपति के बच्चों को मिलती है। वह शिक्षा में आदिवासी के बच्चों को दिलाऊंगा। आदिवासी या गैर आदिवासी कोई भी बेटा-बेटी का एडमिशन इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज में होगा तो फीस सरकार भरेगी। तेंदूपत्ता चुनने वाले भाई-बहनों को हमने चप्पल पहनाई, पीने का पानी के लिए कुप्पी दी, छाता के पैसे दिए। उन्होंने कहा कि हमने पेसा एक्ट लागू किया है।
हर परिवार को रोजगार देने का वादा
सीएम शिवराज सिंह ने पुष्पराजगढ़, शाहपुरा और लखनादौन में चुनावी सभा के संबोधित किया। सीएम ने डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान देगा। महिलाओं के साथ भोजन भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीएम राइज स्कूल प्राइवेट स्कूल से बेहतर स्कूल होगी। हर 20 गांव के बीच एक सीएम राइज स्कूल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि तेंदूपत्ता चुनने वाले भाई-बहनों को हमने चप्पल पहनाई, पीने के पानी की कुप्पी दी, छाता के पैसे दिए। हमने पेसा एक्ट लागू किया। एक नहीं कई काम अभी करने हैं। हमने एक और फैसला किया है। प्रत्येक परिवार को एक रोजगार दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications