MP News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर बोले सीएम यादव, कहा-'भारतीय संस्कृति में खेलों का विशेष स्थान'

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों की एशियाड और ओलम्पिक खेलों में अर्जित उपलब्धियां सराहनीय हैं। खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रबंधन को बेहतर बनाते हुए राज्य सरकार प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों को मान्य करते हुए उन पर अमल करेगी। खिलाड़ियों के कोच अर्थात खेल प्रशिक्षक भी सामान्य शिक्षकों की तरह पदोन्नति के पात्र होंगे।

सीएम यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति में खेल भी पाठ्यक्रम का हिस्सा है। उदीयमान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम यादव ने पुरस्कार प्राप्त समस्त खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

mohan yadav

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में खेलों का विशेष स्थान है। प्राचीन काल में होने वाले स्वयंवर में तींरदाजी जैसी गतिविधि को स्थान प्राप्त था। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए खेल आवश्यक मानते थे। उन्होंने उस कठिन समय में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में अपनी बात रखी। जब भारत को दकियानूसी लोगों और सपेरों का देश कहा जाता था।

उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि भारत की संस्कृति की ऊंचाइयां हिमालय की ऊंचाइयों से भी बढ़कर हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम चंद्रयान से गगनयान तक पहुंच रहे हैं। हमारे यान सूर्य देव तक भी पहुंच सकते हैं। इक्कीसवीं सदी भारत की होगी। यह कोई कल्पना नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के कार्य को गौरवशाली बताते हुए कहा कि भगवान राम आदर्श पुत्र, आदर्श पिता और आदर्श शासक थे। उनका प्रकृति के प्रति सम्मान था। वनवासियों और मनुष्यों के साथ वन्य प्राणियों के प्रति भी प्रेम था। भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को जहाँ स्वामी विवेकानंद ने विश्व तक पहुंचाया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक कार्य से अमिट छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने कोविड वैक्सीन, देशवासियों के साथ ही अन्य देशों तक भी नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए पहुंचाने का कार्य किया। हाल ही में उन्होंने लक्षद्वीप जाकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाया। यहाँ पर पर्यटन की असीम संभावनाओं को साकार किया जा सकेगा। इसी माह विश्व के अन्य स्थानों पर पर्यटन के लिए जाने वाले लोग अपनी यात्रा निरस्त कर लक्षद्वीप जाने लगे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा उद्यमियों का सम्मान किया। इन प्रतिभाशाली युवाओं में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित साक्षी भारद्वाज, संतूर वादन में आकाशवाणी से सम्मानित निनाद अधिकारी, लेखन के क्षेत्र में ईशान शुक्ला और शिल्पकला के क्षेत्र में दीपांशी वाजपेयी शामिल हैं। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्पर्धाओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इन खिलाड़ियों में पैरा-केनो खेल में अजुर्न अवार्डी प्राची यादव को एक करोड़ 50 लाख रुपए और एशियन गेम्स 2023 में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक विजेता सुदीप्ति हजेला को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2023 के तीन रजत पदक विजेता खिलाड़ियों नेहा ठाकुर, प्रीति रजक और कपिल परमार को 50-50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की। पांच अन्य खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इनमें द्रोणाचार्य अवार्डी शिवेन्द्र सिंह और एशियन गेम्स 2023 के चार कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में अर्जुन सिंह, मनीष कौरव, रूबीना फ्रांसिस और गजेन्द्र सिंह शामिल हैं। इसके अलावा हॉकी में अजुर्न अवार्डी सुशीला चानू को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक पूर्व खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+