MP News: सीएम यादव ने सावित्रीबाई फुले को जयंती पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता तथा महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर शत-शत नमन।'
बालिका शिक्षा को दिया बढ़ावा
सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले के नया गांव में एक दलित परिवार में हुआ था। वह भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। सावित्रीबाई फुले शिक्षक होने के साथ भारत के नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता, समाज सुधारक और मराठी कवयित्री भी थी। इन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया था। इसकी वजह से इन्हें समाज का कड़ा विरोध झेलना पड़ा था। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के चलते इन्हें कई बार समाज के ठेकेदारों से पत्थर भी खाने पड़े थे।













Click it and Unblock the Notifications