MP News: सीएम यादव ने 1857 के क्रांतिकारी भीमा नायक को दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1857 की क्रांति में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले जनजातीय योद्धा भीमा नायक को बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। सीएम यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम यादव में ट्वीट कर लिखा की सन 1857 की क्रांति में अंग्रेजों को नाको चने चबवाने वाले मां भारती के वीर सपूत महान जनजातीय योद्धा सदैव भीमा नायक जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।

मातृभूमि की स्वतंत्रता और परंपराओं व संस्कृति की रक्षा के लिए जीवन की अंतिम सांस तक लड़ने वाले आप जैसे नायक पर जन-जन को सदैव गर्व रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications