MP News: सीएम यादव ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया सूर्य नमस्कार, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत की गरिमा बढ़ाई थी। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सुभाष शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन सिंह पटैल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और विधायक भगवान दास सबनानी भी उपस्थित थे।

mohan yadav

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम में सभी के साथ सूर्य नमस्कार एवं योग किया। सीएम यादव ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सभी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में विश्व में मान्यता दिलवाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपनी गरिमा बढ़ाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का जीवन देशवासियों को प्रेरित कर रहा है। वे अपने निर्णयों से रोमांचित करते हैं। युवा हो या बुजुर्ग सभी वर्गों से आसानी से जुड़ जाते हैं। उनके नेतृत्व में भारत रक्षा के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में और अन्य क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत सर्वाधिक युवाओं वाले देशों में से एक है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और सनातन के महत्व को विश्व में स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कठिन दौर में भी संन्यास ग्रहण करने के बाद शिक्षा ग्रहण करते-करते स्वामी रामकृष्ण परमहंस के मार्गदर्शन में धर्म और आध्यात्मिक का अध्ययन किया। उन्होंने विश्व के समक्ष भारत की विशेषताओं को उजागर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई। सामूहिक सूर्य नमस्कार के अवसर पर मध्य प्रदेश गान भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान जन गण मन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी और आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव भी उपस्थित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+