MP Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर! अप्रैल में इस दिन आएगी 35वीं किस्त, ऐसे चेक करें लाभार्थी
Ladli Behna Yojana 35th Installment Date: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए खुशियों भरा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार की सबसे लोकप्रिय 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के तहत अब 35वीं किस्त जारी होने का समय नजदीक आ गया है।
प्रदेश की लगभग 1.29 करोड़ लाड़ली बहनें बड़ी बेसब्री से अपनी अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं। मार्च के महीने में 34वीं किस्त सफलतापूर्वक ट्रांसफर होने के बाद, अब अप्रैल की किस्त को लेकर हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि यह योजना निरंतर जारी रहेगी और बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी।
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?
सरकारी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह (1 से 10 अप्रैल के बीच) में जारी की जा सकती है। मार्च की 34वीं किस्त 13 मार्च को ग्वालियर से सिंगल क्लिक के जरिए जारी की गई थी। इस बार भी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500 की राशि आने की पूरी उम्मीद है।
कैसे चेक करें Beneficiary List स्टेप-बॉय-स्टेप गाइड
लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची (Beneficiary List) या अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना बहुत आसान है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना नाम देख सकती हैं:
- सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
- 'अंतिम सूची' (Final List) देखने का तरीका
- होमपेज पर मेनू में 'अंतिम सूची' (Final List) के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
- 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके सबमिट करें।
- अब अपने जिले, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/वार्ड और ग्राम/क्षेत्र का चयन करें।
- 'सूची देखें' पर क्लिक करते ही आपके क्षेत्र की पूरी लाभार्थी लिस्ट सामने आ जाएगी।
अपना व्यक्तिगत स्टेटस किस्त का पैसा चेक करना
अगर आप सिर्फ यह देखना चाहती हैं कि आपकी 34वीं या आने वाली 35वीं किस्त का क्या स्टेटस है:
- वेबसाइट के होमपेज पर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' (Application and Payment Status) पर क्लिक करें।
- अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी (9 अंकों वाली) दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें।
- OTP दर्ज करने के बाद खोजें (Search) पर क्लिक करें।
यहां आपको आपकी फोटो, पात्रता की स्थिति और अब तक मिले सभी भुगतानों (Payments) की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
लाड़ली बहना योजना के लिए कौन महिलाएं हैं पात्र?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 28 जनवरी 2023 को इस योजना की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है। योजना के तहत वे सभी स्थानीय विवाहित महिलाएं विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं शामिल पात्र हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 1963 के बाद और 1 जनवरी 2000 से पहले हुआ है। हालांकि, जो महिलाएं योजना की अयोग्यता शर्तों में आती हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications