MP में पहली बार आदिवासी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार ने ही खोले: BJP सांसद कविता पाटीदार

सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि समाज को सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले संत रविदास जी के नाम पर राजधानी भोपाल में स्थापित ग्लोबल स्किल पार्क में प्रदेश के युवाओं को स्किल बढ़ाने का प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के साथ तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज बालाघाट, भिण्ड, मुरैना, धार और मंडला नए मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया है।

प्रदेश के इतिहास में पहली बार आदिवासी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार ने ही खोले हैं। आदिवासियों को सस्ता व समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए आदिवासी जिलों में भाजपा सरकार मेडिकल कॉलेज खोल रही है। भाजपा सरकार ही है, जिसने चिकित्सा और इंजीनियरिंग की शिक्षा हिंदी में प्रारंभ की है। इससे अब गरीबों के बच्चे भी चिकित्सक बन सकेंगे। होंगे।

Kavita Partigdar expressed gratitude to CM for gifting five new medical colleges in MP

बीजेपी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्लोबल स्किल पार्क, पांच नए मेडिकल कॉलेज एवं लाडली बहनों के खातों में 1250 रूपए की राशि भेजने पर उनका आभार जताया है।

बीजेपी महामंत्री पाटीदार ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी ने पांच नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा का हब बनेगा। कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में मात्र छह मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे और चिकित्सा शिक्षा का अभाव था। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आज प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक चिकित्सा महाविद्यालय हो गए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है, जो कहती है वह करती भी है। उन्होंने कही कि ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को उनकी कौशल क्षमता को बढ़ाने का प्रशिक्षण देने के साथ रोजगार परक शिक्षा मिलेगी, जिससे युवाओं को देश के साथ विदेशों में भी नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

महिलाओं के लिए वरदान बनी लाड़ली बहना योजना

प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1250 रूपए के हिसाब से 1597 करोड़ राशि भेजे हैं। भाजपा सरकार महिलाओं-बहनों को बराबरी का हक दिलाने के साथ उनके आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लाडली बहना योजना बहनों के लिए वरदान बनी है और इस योजना के माध्यम से बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+