कांग्रेसियों की शपथ पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा- न खाता न बही, जो कमलनाथ कहें वही सही
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि पिता-पुत्र को मुख्यमंत्री सांसद बनाने के लिए कांग्रेसियों का कसम खाने वाला वीडियो मैंने देखा। एक उद्योगपति सेठ जी कांग्रेस के अध्यक्ष क्या बने, लोकतंत्र का ही कबाड़ा हो

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि ना खाता ना बही, जो कमलनाथ कहें वही सही। पिता-पुत्र को मुख्यमंत्री-सांसद बनाने के लिए कांग्रेसियों का कसम खाने वाला वीडियो देखा। वाकई, कमलनाथ जी ने प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बन कर पार्टी के अंदरूनी लोकतंत्र का ही कबाड़ा कर दिया।
Recommended Video
बता दे मध्यप्रदेश में आपकारी नीति 2023 24 पर मुहर लगने के बाद बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ में शिवराज सरकार पर हमला बोला है छिंदवाड़ा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश की छवि बदल कर मदिरा प्रदेश कर दी है। यहां राशन महंगा और शराब सस्ती है। सरकार को विकास यात्री जगह विशाल यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार प्रदेश में आई तो शिवराज सरकार के खर्चों का श्वेत पत्र लाएंगे इधर भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने विकास यात्रा के खर्चे पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद अब बीजेपी नेता भी कांग्रेस पर हमलावर हो गए।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि पिता-पुत्र को मुख्यमंत्री सांसद बनाने के लिए कांग्रेसियों का कसम खाने वाला वीडियो मैंने देखा। एक उद्योगपति सेठ जी कांग्रेस के अध्यक्ष क्या बने, लोकतंत्र का ही कबाड़ा हो गया। ना संसदीय दल बोर्ड की अहमियत है और न ही विधायक दल की बैठक की कोई अहमियत है। न खाता न बही, जो कमलनाथ कहे वही सही। वाकई कमलनाथ जी ने प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनकर पार्टी के अंदरूनी लोकतंत्र का ही कबाड़ा कर रखा है।
कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में दिया था ये बयान
बता दे अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा के शिकारपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ मीडिया कर्मियों से चर्चा कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी ने घोषणा की थी अच्छे दिन आएंगे शिवराज सिंह चौहान ने हर गांव में सस्ती शराब बिकवा ना प्रारंभ कर दिया मध्यप्रदेश अब मदिरा प्रदेश बनकर रह गया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है सरकारी खर्च पर भी अपनी छवि चमका रहे हैं शिवराज को लगता है कि ऐसा कर वे चुनाव जीत जाएंगे लेकिन यह उनकी गलतफहमी हैं।
बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कसा तंज
वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेसियों का शपथ लेने का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कमलनाथ को कमलनाथ पर ही भरोसा नहीं है कि कमलनाथ, कमलनाथ को वोट देंगे। इसलिए कमलनाथ, कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए शपथ दिला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications