MP के अतिथि शिक्षक हुए लामबंद, हजारों की संख्या में एक दिवसीय प्रदर्शन के लिए पहुंचे भोपाल

भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है।

भोपाल,12 अक्टूबर। मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में एक बार फिर अतिथि शिक्षकों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला हैं। दरअसल अतिथि शिक्षक कई सालों से नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अब तक इनको नियमित नहीं किया गया है। उल्टा कई अतिथि शिक्षक तो अब बेरोजगार हो गए हैं। इन्हीं बातों का ध्यान में रखते हुए बुधवार को भोपाल के नीलम पार्क में अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और सरकार के ध्यानाकर्षण को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है। अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद वैष्णव ने कहा कि नियमितीकरण हमारा सपना है।

Recommended Video

    MP के अतिथि शिक्षक हुए लामबंद, हजारों की संख्या में एक दिवसीय प्रदर्शन के लिए पहुंचे भोपाल
    मुख्यमंत्री ने नियमितीकरण की थी बात

    मुख्यमंत्री ने नियमितीकरण की थी बात

    अतिथि शिक्षक राजेश रजक ने बताया कि विगत कई सालों से सरकारी स्कूल में कम दे पर हम लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं और बार-बार प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात तो कही जाती है लेकिन उसका पालन नहीं किया जाता है। साथ ही प्रदेश में कार्य करने वाले हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षकों को बेरोजगार किया गया है। जिससे हम लोगों में आक्रोश है। हम लोग 12 सालों से लगातार अपनी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन हमें नियमित नहीं किया जा रहा है।

     सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि नहीं आया मिलने

    सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि नहीं आया मिलने

    अतिथि शिक्षक विजय वर्मा ने कहा कि हम लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज भोपाल पहुंचे हैं। लेकिन अब तक सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि हमसे मिलने नहीं आया है। हम लोग बड़ी संख्या में नीलम पार्क में जमा हुए हैं आप देख सकते हैं चारों तरफ खचाखच हमारे लोगों की भीड़ है। सरकार हमें ज्यादा वेतन ना दे मगर उसी स्कूल में 62 वर्ष की आयु तक हमें स्थाई कर दें। सरकार हमारे लिए इतना तो कर ही सकती है।

    अतिथि शिक्षकों को लेकर विधानसभा में जवाब दे चुके हैं स्कूल शिक्षा मंत्री

    अतिथि शिक्षकों को लेकर विधानसभा में जवाब दे चुके हैं स्कूल शिक्षा मंत्री

    मध्यप्रदेश विधानसभा में जब अतिथि शिक्षकों को लेकर सरकार से नीति के बारे में पूछा गया तो सरकार की तरफ से जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई है। उन्होंने दावा किया था कि अन्य किसी राज्य में भी अतिथि शिक्षकों के लिए कोई बेहतर नीति नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने बताया था कि मध्य प्रदेश में वर्तमान नीति के अनुसार अतिथि शिक्षकों से काम लिया जाएगा। अबे ऐसे में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन सरकार पर कितना असर डालेगा ? यह बड़ा सवाल है।

     विधायक ओमकार सिंह मरकाम प्रदर्शन हुए शामिल

    विधायक ओमकार सिंह मरकाम प्रदर्शन हुए शामिल

    कांग्रेस के आदिवासी वर्ग के अध्यक्ष और डिंडोरी से विधायक ओमकार सिंह मरकाम नीलम पार्क में प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों के बीच पहुंचे उन्होंने कहा कि विपक्ष आपके साथ है। अगर हमारी सरकार बनी तो आप सभी को नियमित किया जाएगा। जिस पर एक अतिथि शिक्षक ने उनको जवाब देते हुए कहा कि इसी तरह सिंधिया ने भी कहा था कि मैं तुम्हारी ढाल और तलवार बनूंगा। लेकिन सरकार बदल गई और सिंधिया केंद्रीय मंत्री बन गए इसके बावजूद उन्होंने अब तक हमारी कोई सुध नहीं ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+