MP News: नई आबकारी नीति के लिए पूर्व CM उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज का फूलों की वर्षा कर किया सम्मान
मध्य प्रदेश में नई शराब नीति को लेकर "माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति" द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज भोपाल के रविंद्र भवन में सम्मान किया। जिसमें संस्था की संरक्षक Uma Bharti ने सीएम पर फूलों की वर्षा की।

shivraj singh chauhan: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऊपर फूलों की वर्षा करके उनका सम्मान किया। यह सम्मान कार्यक्रम राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित किया गया। बता दें कि उमा भारती द्वारा आबकारी नीति में किए गए संशोधन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज के सम्मान करने की बात कही गई थी, लेकिन सीधी में बस हादसा होने के बाद सम्मान के कार्यक्रम को कैंसिल करना पड़ा था। जिसके बाद आज "माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति" द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान या गया।

नई आबकारी नीति के लिए सम्मान
बता दें कि प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों के आसपास चलने वाले अहाते को बंद करने का फैसला किया गया है। वहीं स्कूल और धार्मिक स्थलों से 100 मीटर दूरी पर शराब दुकान स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। पूर्व सीएम उमा भारती पिछले 8 माह से इस बदलाव की मांग मुख्यमंत्री शिवराज से कर रही थी, इसलिए मध्यप्रदेश में मातृशक्ति के सम्मान सुरक्षा एवं हितों के अनुरूप आबकारी नीति लाने पर मुख्यमंत्री शिवराज का पूर्व सीएम उमा भारती ने आज सम्मान किया है।

दीदी के कंठ में सरस्वती विराजमान: CM
इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं दीदी और सभी बहनों का आभार व्यक्त करता हूं और अपना संकल्प दोहराता हूं कि बहन-बेटियों के कल्याण एवं उत्थान के लिए संकल्पित भाव से अविराम कार्य करता रहूंगा। दीदी उमा भारती को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने आपको झोंककर काम करते देखा है। गंगा की स्वच्छता और नशा मुक्ति एवं गौ रक्षा के लिए अविराम कार्य करती रहीं। मध्यप्रदेश में यदि 2003 में बीजेपी की सरकार बनी तो उसकी नेतृत्वकर्ता, रणनीतिकार और घनघोर परिश्रम करने वाली दीदी ही थीं। उमा दीदी के चेहरे का तेज, वाणी का ओज अद्भुत है। व्यास पीठ पर बैठते ही सरस्वती उनके कंठ में विराजमान होती हैं।

दीदी ने दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ फेंका था: CM
सीएम शिवराज ने कहा कि ईश्वर की कृपा और दीदी का आशीर्वाद ही है, जो मुझे सरकार चलाने के लिए आजतक धन का कभी अभाव महसूस नहीं हुआ। मन में बहनों के कल्याण का भाव आया और लाडली बहना योजना बना दी। सीएम ने कहा कि उमा दीदी ने दिन-रात परिश्रम करके, अपने शरीर और स्वास्थ्य को दांव पर लगातार वर्ष 2003 में दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ फेंका था। वर्ष 2003 में भाजपा की विजय की रणनीतिकार, नेतृत्वकर्ता उमा दीदी थीं। प्रदेश की बहनों के सशक्तिकरण के लिए मैंने लाडली बहना योजना बनाई। इसमें बहनों को प्रति माह 1 हजार रुपये यानी वर्ष में 12 हजार रुपये प्रदान किए जायेंगे। बहनों के सशक्तिकरण से ही परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। शराब के नशे में कई दुर्घटनाएं और दुराचार होते थे। अहाता बंद होने से इन पर लगाम लगेगी। यह समाज सुधार की दृष्टि से बहुत बड़ा कदम है। गाय को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने, गोबर और गौमूत्र के उपयोग को बढ़ाने तथा किसानों को आर्थिक सहायता पहुँचाने के लिए प्लान बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications