MP CM Oath ceremony: शिवराज सिंह अब कहां चले? बोल गए- 'मित्रों अब विदा..’, क्या शिव बनेंगे 'मोहन'?

MP CM Oath ceremony: मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव की ताजपोशी के गुनगुनाए जा रहे गीतों के बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का भावुक बयान सामने आया। सूबे में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पहली बार उन्होंने सभी से विदा कहा।

शिवराज ने कहा कि 'मित्रों अब विदा..'। इसके आगे एक लाइन कबीरदास के दोहे की भी कही- 'जस की तस धर दीनी चदरिया'। आखिरी शब्द कहते हुए भावुक अंदाज से निकले। उनके दिल के अंदर की कसक का भाव झलक रहा था।

संतुलन के भाव भरी कबीरदास की लाइन बोलकर शिवराज ने अपने मन की बात ऐसे वक्त क्यों कहीं? इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल उमड़ने शुरू हो गए हैं। हालांकि शिवराज ने मोहन यादव की ताजपोशी पहुंचने वाले पीएम मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी अध्यक्ष के लिए कहा कि उनका स्वागत हैं।

 mp-cm-oath-ceremony-dr--mohan-yadav-shivraj-singh

शिवराज ने अपनी बात में यह भी कहा कि भगवान की सभी पर इसी तरह कृपा बरसती रहे। प्रदेश के विकास, समृद्धि और कल्याण का नए मुख्यमंत्री नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आपको बता दें कि जब मोहन यादव के नाम सीएम के तौर पर ऐलान हुआ था तो उसके बाद मोहन यादव और उनके परिवारजनों ने इसे बाबा महाकाल का आशीर्वाद बताया हैं। उसके बाद ही शिवराज ने ऐसी ही कृपा आगे भी बरसने की बात कही।

सभी मित्रों को विदा..कहकर रवाना हुए शिवराज की अब भूमिका क्या होगी? यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में शिव के संक्षिप्त संदेश के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। एक दिन पहले लाड़ली बहनों से भेंट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बहनें रोते हुए कह रही थी कि 'नहीं जाने दूंगी भैय्या...'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+