MP CM Kisan Kalyan Yojana: मार्च के अंत में मिलेगा सीएम किसान का पैसा, नहीं कराया यह 3 काम तो रुक जाएगी किस्त
MP CM Kisan Kalyan Yojana 2026: मध्य प्रदेश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) के तहत प्रदेश सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में अगली किस्त के पैसे ट्रांसफर करने वाली है।
ताजा मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य सरकार मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले हफ्ते में किसानों के खातों में राशि जारी कर सकती है।

इस बार खास बात यह है कि सरकार 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी करने पर विचार कर रही है, जिससे पात्र किसानों को सीधे ₹4,000 का लाभ मिल सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: कब तक आ सकती है 14वीं किस्त?
रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश के करीब 82 से 83 लाख किसानों के खातों में 14वीं किस्त मार्च के आखिरी दिनों या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। सरकार की तरफ से तारीख तय होते ही इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
आमतौर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत साल भर में दो-दो हजार रुपये की किस्तें दी जाती हैं। लेकिन खेती की बढ़ती लागत और किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से, कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बार दो किस्तों का भुगतान एक साथ करेगी।
MP CM Kisan Kalyan Yojana का इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?
अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो भी कुछ तकनीकी कमियों के कारण आपकी किस्त रुक सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निम्नलिखित काम पूरे न होने पर लाभ नहीं दिया जाएगा:
e-KYC प्रक्रिया: जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है, उनका भुगतान अटक जाएगा।
भूमि सत्यापन (Land Records): यदि आपके जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) पूरा नहीं हुआ है, तो आप लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।
आधार सीडिंग: आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है और डीबीटी (DBT) सक्रिय होना चाहिए।
जिन किसानों के नाम 'पीएम किसान सम्मान निधि' की केंद्रीय सूची से हटा दिए गए हैं, उन्हें इस राज्य स्तरीय योजना का लाभ भी नहीं मिलेगा।
SAARA पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना नाम और स्टेटस
किसान भाई घर बैठे यह पता लगा सकते हैं कि उन्हें अगली किस्त मिलेगी या नहीं। इसके लिए आपको SAARA पोर्टल का उपयोग करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट saara.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Chief Minister Kisan Kalyan Yojana Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या बैंक खाता विवरण दर्ज करें।
- डिटेल भरने के बाद, आपके भुगतान की स्थिति और पात्रता की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
खेती की लागत में मिलेगी राहत
मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि उपकरणों के लिए समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। ₹4,000 की एकमुश्त राशि मिलने से रबी फसलों की कटाई और खरीफ की तैयारियों में जुटे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, सभी की निगाहें सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications