वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को एमपी के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री ने दी बधाई

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियशिप (World Athletics Championship) में सिल्वर मेडल जीतने के बाद पूरे देश में लोग जश्न मना रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने नीरज को शुभकामनाएं दी।

भोपाल,24 जुलाई। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.13 मीटर भाला फेंक कर इतिहास रचा और रजत पदक जीतकर पूरे संसार में भारत देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर देश की कई बड़ी हस्तियों सहित प्रदेश के राजनेताओं ने उन्हें बधाई दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

Recommended Video

    World Championship: Neeraj Chopra ने जीता Silver Medal, PM Modi ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी *Sports
    सीएम शिवराज ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

    सीएम शिवराज ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा (जेवलिन थ्रो) में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने पर नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    सीएम चौहान ने कहा कि आप देश के लिए प्रेरणा और अनमोल युवा प्रतीक हैं,भारत को आप पर गर्व हैं। उल्लेखनीय है कि श्री नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर दूर तक भाला फेंककर रजत पदक अर्जित करने में सफलता प्राप्त की।

    सिल्वर मेडल जीतकर एक फिर इतिहास रचा

    सिल्वर मेडल जीतकर एक फिर इतिहास रचा

    बता दे देश के 'गोल्डन बॉय' जेवलिन थ्रोअर खिलाडी नीरज चोपड़ा ने रविवार को अमेरिका के यूजीन में 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर एक फिर इतिहास रच दिया है। हालांकि वो गोल्ड जीतने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ वह इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। उनका मुकाबला ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से था। एंडरसन पीटर्स ने 90.46 मीटर भाला फेंका।

    नीरज क्यों गोल्ड नहीं जीत पाए

    नीरज क्यों गोल्ड नहीं जीत पाए

    नीरज चोपड़ा की फाइनल मुकाबले में शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहला थ्रो फाउल किया, इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 82.39 मीटर लंबी दूरी का थ्रो फेंककर चौथे पायदान पर जगह बनाई। तीसरे प्रयास में नीरज ने 86.37 मीटर का थ्रो फेंक कर चौथे पायदान पर अपनी जगह को बनाए रखा। लेकिन चौथे प्रयास में नीरज ने 88.13 मीटर का थ्रो फेंककर तीसरे पायदान पर पहुंच गए थे। पांचवें प्रयास में नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो फेंका जिसके चलते वह पांचवे पायदान पर खिसक गए, लेकिन बावजूद इसके वह सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नीरज को दी शुभकामनाएं

    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नीरज को दी शुभकामनाएं

    गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अद्भुत हमारे एथलीट नीरज ने फिर रचा इतिहास' उन्होंने कहा कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंप्स (World Athletics Champs ) में हमारे होनहार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सिल्वर मेडल मिलने पर हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि हासिल कर नीरज जी ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

    ये भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने सिल्वर जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात, गोल्ड ना जीतने की वजह भी बताई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+