MP: मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने रीवा में किया रोड शो, बोले- बताने की जरूरत नहीं विकास बोल रहा है
रीवा, 11 जुलाई। नगरीय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होने जा रहा है। उसी के मद्देनजर सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को 4 दिनों में दूसरी बार रीवा पहुंचे। रोड शो की माध्यम से नगर के कई चौक चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हजारों कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। साथ ही जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री 4 दिन पहले 7 जुलाई को रीवा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में रीवा शहर की जनता से वोट मांगने की अपील की थी।

मुख्यमंत्री का रोड शो सिरमौर चौराहे से शुरू हुआ जो अमाहिया सड़क होते हुए कला मंदिर प्रकाश चौराहा घोड़ा चौराहा खन्ना चौराहा होते हुए जय स्तंभ पर खत्म हुआ। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रीवा का विकास करना है, रीवा को स्वच्छ बनाना है। सुन्दर और समृद्ध विकसित सुरक्षित रीवा बनाने का संकल्प है।

बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए लोगों से की अपील
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि समूचे मध्यप्रदेश में जनता का भरपूर आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है। रीवा में विकास बोल रहा है। लोग देख रहे हैं कि बीजेपी पार्टी ने ही काम किया है। और आगे भी भाजपा ही काम करेगी। इसलिए लोगों से अपील है कि महापौर और बीजेपी पार्षद प्रत्याशियों को ही जिताएं।












Click it and Unblock the Notifications