MP News: सिंहस्थ-2028 के लिए 2312 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी, इंदौर-उज्जैन पर बड़ा फैसला
MP Cabinet meeting news: सिंहस्थ-2028 को लेकर डॉ मोहन यादव कैबिनेट ने इंदौर-उज्जैन में 2312 करोड़ रुपए से ज्यादा के सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। इसमें उज्जैन सिंहस्थ बायपास को टू लेन से 4 लेन किया जाएगा। 20 किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण की लागत 701 करोड़ होगी।
इसके अलावा उज्जैन-इंदौर के बीच 48 किमी का फोर लेन ग्रीन फील्ड रोड बनेगा। 1370 करोड़ की लागत वाली इस सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह सड़क पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को भी जोड़ेगी। हिंगोरिया-देपालपुर के बीच टू लेन रोड बनेगी। 32 किमी सड़क के निर्माण की लागत 239.38 करोड़ की लागत आएगी।

इसके साथ ही एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में जर्मनी और लंदन से मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर चर्चा की। वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और विधानसभा के शीत कालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया।
एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कैबिनेट बैठक ली। जिसमें जर्मनी और लंदन से मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया।
निवेशकों को 884 एकड़ जमीन आवंटन की तैयारी, नर्मदापुरम में होगा नवकरणीय ऊर्जा मैन्युफैक्चरिंग पार्क का निर्माण
भोपाल: मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी पहल की जा रही है। राज्य सरकार ने नर्मदापुरम जिले में नवकरणीय ऊर्जा की मैन्युफैक्चरिंग सामग्री बनाने के लिए निवेशकों को 884 एकड़ जमीन आवंटित करने की योजना बनाई है। यह कदम आगामी 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में आयोजित होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान उठाया जाएगा।
नर्मदापुरम में मैन्युफैक्चरिंग पार्क का विस्तार
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि पहले 442 एकड़ जमीन इस उद्देश्य के लिए चिह्नित की गई थी, लेकिन अब अतिरिक्त 442 एकड़ जमीन और आरक्षित कर दी गई है, जिससे कुल मिलाकर 884 एकड़ जमीन निवेशकों को दी जाएगी। इस जमीन पर मैन्युफैक्चरिंग पार्क बनेगा, जहां नवकरणीय ऊर्जा के निर्माण से जुड़ी विभिन्न सामग्री तैयार की जाएगी।
नवकरणीय ऊर्जा की दिशा में मध्य प्रदेश का अहम कदम
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि पूरे देश में 500 गीगावॉट सोलर एनर्जी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए बाबई मोहासा क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग पार्क बनाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के तहत, केंद्र सरकार भी राज्य को सहयोग प्रदान करेगी।
जन कल्याण पर्व का आयोजन: 11 से 26 दिसंबर तक
मध्यप्रदेश में किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने 11 से 26 दिसंबर तक जन कल्याण पर्व मनाने की घोषणा की है। इस दौरान विभिन्न जिलों में इन वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस आयोजन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे और जनप्रतिनिधियों से इसमें शामिल होने का आह्वान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications