Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP उपचुनाव 2020 परिणाम : कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई थी, अब हमें 2018 से भी ज्यादा वोट-CM

मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 परिणाम : कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई थी, अब हमें 2018 से भी ज्यादा वोट-CM

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बची रहेगी। 19 जिलों की 28 सीटों के अब तक गिने गए वोटों में भाजपा 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। ये रुझान ही नतीजे बनते हैं तो मध्य प्रदेश में ​'शिव' का 'राज' रहेगा।

Recommended Video

    By Poll Results 2020: UP, MP, Gujarat उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, जानें Result | वनइंडिया हिंदी
    कमलनाथ ने जहां हार स्वीकार ली

    कमलनाथ ने जहां हार स्वीकार ली

    रुझानों को देख पूर्व CM कमलनाथ ने जहां हार स्वीकार कर ली है। वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में झूठे वादों का तात्कालिक लाभ उठाकर कांग्रेस सरकार में आ गई थी। अब हमें यानी भाजपा को इन सीटों पर वर्ष 2018 के चुनाव से भी अधिक वोट मिले हैं। सीएम चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने जब भाजपा के 15 साल के शासन के बाद कांग्रेस का कुशासन देखा तो उन्होंने भाजपा को ही चुनने का फैसला किया।

    28 सीटों में से एक सीट का ​परिणाम घोषित

    28 सीटों में से एक सीट का ​परिणाम घोषित

    बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में अभी मतगणना चल रही है। 28 सीटों में से एक सीट का ​परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह सीट भाजपा ने जीती है। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 कमलनाथ की प्रतिष्ठा का सवाल था, क्योंकि सात माह पहले कमलनाथ की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके समर्थक विधायकों का साथ छूटने के बाद गिर गई थी और सत्ता में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। कमलनाथ दावा करते थे कि वे उपचुनाव 2020 जीतकर मध्य प्रदेश की सत्ता में लौटेंगे।

    28 में से 6 सीटों पर ही कांग्रेस को बढ़त

    28 में से 6 सीटों पर ही कांग्रेस को बढ़त

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की 28 में से 6 सीटों पर ही कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है जबकि भाजपा ने एक सीट जीत ली और 20 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अगर मतगणना के यही रुझान नतीजों में बदलते हैं तो मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनी रहेगी।

    बसपा के खाते में सिर्फ यही एक सीट जाती दिख रही

    बसपा के खाते में सिर्फ यही एक सीट जाती दिख रही

    मुरैना की सीट पर बसपा प्रत्याशी आगे है। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में बसपा के खाते में सिर्फ यही एक सीट जाती दिख रही है। बा​त अगर शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रियों की करें तो उपचुनाव में 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। एदल सिंह कंसाना (सुमोली), गिर्राज दंडोतिया (दमानी) और ओपीएस भदौरिया (मेहगांव) कांग्रेस प्रत्याशियों से पीछे हैं। भदौरिया के मतों का अंतर सिर्फ 175 है।

    कहां से कौन प्रत्याशी आगे

    कहां से कौन प्रत्याशी आगे

    इनके अलावा आगर से भाजपा प्रत्याशी 181 वोट, सांची से 22 हजार 456 वोट आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार सुमौली, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, करैरा और बिओरा निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। भाजपा के तुलसीराम सिलावत अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के खिलाफ सेवर से 9,554 मतों के अंतर से आगे हैं।

    3 नवंबर को 70.27 प्रतिशत वोटिंग


    ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, पोहरी, बामोरी, अशोक नगर, मुगौली, सुरखी, बड़ा मल्हेरा, अनूपपुर, सांची, आगर, हाटपीपलिया, मांधाता, नेपानगर, बदनवर, सेवर, सुवासरा और जौरा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। 19 जिलों की 28 सीटों पर 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवारों ने उपचुनाव चुनाव लड़ा था। 3 नवंबर को 70.27 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    मध्य प्रदेश में 'शिव' का 'राज' रहेगा

    उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा में 230 हैं। बहुमत का आंकड़ा 115 पर है। ​फिलहाल यहां किसी अकेले दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। भाजपा के पास 107 और कांग्रेस के पास 87 विधायक हैं। सभी 28 सीटें अगर कांग्रेस जीत पाती है तो शिवराज सिंह चौहान सरकार के लिए ​सत्ता में बने रहना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्यथा मध्य प्रदेश में 'शिव' का 'राज' रहेगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+