मध्य प्रदेश उपचुनाव नतीजे : BJP को 19 सीटों पर बढ़त, मंत्री मिश्रा बोले-हमारे पास खोने को कुछ नहीं
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। 10 नवंबर की सुबह आठ बजे से जारी मतगणना के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कई सीटों पर बढ़त बनाई, मगर दोपहर होते होते कांग्रेस बढ़त गंवाई गई और भाजपा मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 की सभी 19 सीटें जीतने की ओर बढ़ गई। हालांकि अभी तक एक भी सीट का अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
Recommended Video
By Poll Results 2020: UP, MP, Gujarat उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, जानें Result | वनइंडिया हिंदी

इधर, मध्य प्रदेश सरकार में संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जो हार रहे हैं, उनसे पूछिए। हम केवल हासिल करेंगे। मैंने दिग्विजय सिंह का बयान सुना। अगर वे ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि भाजपा जीत रही है। हम बहुमत प्राप्त कर रहे हैं। दोनों वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह व कमलनाथ दिल्ली जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications