MP ही नहीं पूरे देश में पहली बार सरकारी अस्पताल में हुई रोबोटिक सर्जरी, लाइव वीडियो आया सामने
हमीदिया अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी कर नया रिकॉर्ड बनाया है। एमपी में पहली बार है, जब किसी सरकारी अस्पताल में रोबोट की मदद से डॉक्टरों ने कोई सर्जरी की है। शुक्रवार को हमीदिया अस्पताल में रोबोट की मदद से 41 साल के मरीज के
भोपाल,3 सितंबर। राजधानी का हमीदिया अस्पताल इन दिनों नई बिल्डिंग के साथ नई तकनीकों के लिए चर्चाओं में है। अक्सर मरीजों की भीड़ से भरे हमीदिया अस्पताल में मरीजों को उत्तम इलाज की शिकायत रहती है। इसी को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया था कि हमीदिया अस्पताल में नई तकनीकों का परीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने रोबोटिक सर्जरी कर नया रिकॉर्ड बनाया है। एमपी में पहली बार है, जब किसी सरकारी अस्पताल में रोबोट की मदद से डॉक्टरों ने कोई सर्जरी की है। शुक्रवार को हमीदिया अस्पताल में रोबोट की मदद से 41 साल के मरीज के घुटने बदलने का सफल ऑपरेशन किया गया। इस सर्जरी को भोपाल सहित देश-विदेश के करीब ढाई सौ डॉक्टरों ने लाइव देखा।

हड्डी रोग विशेषज्ञों की तीन दिवसीय 21वीं कॉन्फ्रेंस
बता दे भोपाल के एक निजी होटल में हड्डी रोग विशेषज्ञों की तीन दिवसीय 21वीं कॉन्फ्रेंस हुई। इस मौके पर लाइव सर्जरी कर इसका डेमो दिखाया गया। गांधी मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ सुनी टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोबोटिक सर्जरी का डेमो है हमीदिया में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा आम मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। इसकी तैयारियां चल रही है। हड्डी रोगों के इलाज और सर्जरी की नई तकनीकों पर करीब ढाई सौ हड्डी रोग विशेषज्ञ इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। इस वर्कशॉप में यूके के 3 डॉक्टर आए हैं।

रोबोटिक सर्जरी के सफल परीक्षण पर बोले चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग
रोबोटिक सर्जरी के सफल परीक्षण पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी डॉक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमीदिया को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन सेंट्रल जोन के 21 वें वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअली सम्मिलित होना मेरे लिए प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर मोहम्मद सुलेमान अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा, एसोसिएशन के सेंट्रल ज़ोन अध्यक्ष डॉ. डी.पी भूषण सहित देश एवं विदेश के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।

यूके में आम पब्लिक का इलाज फ्री
हिप एंड नी रिप्लेसमेंट एक्सपर्ट डॉक्टर शिवकुमार गोपाल ने बताया कि यूके में आम पब्लिक कैलाश फ्री है ऐसे में मरीजों को रूटीन सर्जरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यूके में इमरजेंसी सर्जरी को छोड़ दें तो रूटीन सर्जरी की वेटिंग बहुत लंबी है। लेकिन हमीदिया हॉस्पिटल ने रोबोट की मदद से सर्जरी करके चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की है।

हमीदिया में सुल्तानिया अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर बोले मंत्री सारंग
वही हमीदिया में सुल्तानिया अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि हमीदिया अस्पताल की नवीन बिल्डिंग में सुल्तानिया अस्पताल की शिफ्टिंग का निरीक्षण किया गया है। साथ ही अधिकारियों को सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल बनेगा हमीदिया। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके।












Click it and Unblock the Notifications