Bhopal News : खनिज माफिया ने खोद डाला 15 एकड़ से ज्यादा का पहाड़, करोड़ों रुपए की मुरम निकाली
इस्लाम नगर पंचायत के मस्ती पुरा गांव में खरीद माफिया ने धीरे-धीरे कर 15 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर दिया है। दिन रात चल रहे इस अवैध कारोबार की शिकायत भी हुई, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते इनके खिलाफ कभी का
भोपाल, 3 सितंबर। राजधानी के इस्लाम नगर पंचायत के मस्ती पुरा गांव में खनिज माफिया ने धीरे-धीरे कर 15 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर दिया है। दिन रात चल रहे इस अवैध कारोबार की शिकायत भी हुई, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते इनके खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं हुई। खनन लॉबी के आगे प्रशासन व खनिज विभाग का अमला भी असहाय नजर आता है। कुछ माह में ही 15 एकड़ जमीन पर उत्खनन कर करोड़ों रुपए का मुरम-कोपरा बेच डाला।

जानकारों की मानें तो इस जगह सरकारी काम के लिए 2 लोगों को अस्थाई लिस्ट स्वीकृत हुई थी। लेकिन समय निकलने के बाद भी यहां उत्खनन जारी रहा और खनिज विभाग के अफसरों ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया एक ने तो 6 माह तक यहां उत्खनन जारी रखा। बिना रॉयल्टी के यहां से करोड़ों रुपए का मुरम निकालकर बाजार में ठिकाने लगा दिया। सूत्रों की माने तो जांच के बाद यहां लाखों पर का जुर्माना उन लोगों पर लग सकता है, जिन लोगों को अस्थाई लीज दी गई थी। लेकिन तब, जब अफसर कार्रवाई करें।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान भी यहां पर उत्खनन नहीं रुका शुक्रवार को भी पोकलेन मशीनों से पहाड़ों को काटा जा रहा है। इसमें खनिज विभाग और संबंधित क्षेत्र के आर आई पटवारी की भी मिलीभगत बताई जा रही है। ग्रामीणों की माने तो रोजाना यहां से 100 से 125 गाड़ियां मुरम लेकर जाती हैं पहाड़ी क्षेत्र में 10 से 15 फीट तक के गड्ढे हो गए हैं।
खास बात तो यह है कि खनिज विभाग के अधिकारियों को जब पत्रकार ने इस मामले की सूचना दी, तब उनकी नींद खुली और उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ है तो हम कार्रवाई करेंगे।
जिला खनिज अधिकारी केपी दिनकर ने बताया कि मस्तीपुरा में अवैध खनन की अनुमति दी गई थी। मौके पर जाकर देखना होगा कि अनुमति कब तक वैध दी थी। बिना अनुमति के उत्खनन मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भोपाल के कोलार क्षेत्र में भी अवैध खनन की सूचना वनइंडिया के संवाददाता ने दी थी, तब भी केपी दिनकर साहब ने यही कहा था। और आज तक पूर्व सरपंच पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications