MP Board 10th 12th Result 2023: वेबसाइट क्रैश होने पर एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें? इस नंबर पर भेजें SMS
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर आज 25 मई को 12:30 बजे जारी किया जायेगा। ऐसे में स्टूडेंट जानना चाहते है की बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक sms से चेक करने की प्रक्रिया क्या है।

MP Board 10th 12th Result 2023: आज एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट दोपहर 12:30 जारी होगा। नतीजों की घोषणा के समय एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर एक साथ करीब 19 लाख विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे। ऐसे में हेवी लोड व ट्राफिक के चलते एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है।
ऐसे में विद्यार्थियों के पास तत्काल रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इसके लिए आपको अपना अनुक्रमांक पता होना चाहिए। इसके साथ ही आपके फोन में एक्टिव एसएमएस प्लान होना भी जरूरी है।
एमपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस से कैसे चेक करें: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों के लिए वेबसाइट डाउन होने या इंटरनेट कनेक्शन न होने पर एसएमएस के जरिए भी 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं।
1- एसएमएस के जरिए बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए मैसेजिंग ऐप पर MP10 या MP12 के साथ अपना रोल नंबर टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा।
2- मैसेज सेंड करने के कुछ समय बाद ही बोर्ड का रिजल्ट उनके मोबाइल नंबर पर भेज देगा।
एमपी बोर्ड रिजल्ट में क्या डिटेल्स मिलेंगी: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 01 मार्च 2023 को शुरू हुई थीं। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 01 मार्च को और कक्षा 12वीं की 02 मार्च 2023 को खत्म हुई थी। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 में छात्र का नाम, श्रेणी, विषयों के नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, विषयवार ग्रेड, योग्यता की स्थिति जैसी डिटेल्स मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications