MP News: पर्सनल झगड़ों में पार्टी को डैमेज करने वालों की करो शिनाख्त, भाजपा के असरदार नेताओं पर शाह का फरमान

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। बीजेपी आगामी चुनाव के दौरान विधानसभा की एक ही सीट जीतने का हिसाब लेकर चल रही है। इसमें सबसे पैनी नजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की है। शाह ने 230 सीटों की जानकारी मांगी है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री जिला प्रभारियों के जरिए चुनावी जमावट के लिए जानकारी जुटाकर दिल्ली भेज रहे हैं। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री साहब के 22 और 23 जुलाई को भोपाल और उज्जैन प्रवास के दौरान चर्चा होना तय माना जा रहा है।

MP BJP wants to unite angry workers before elections, Amit Shah will hold meeting

भाजपा का मानना है कि बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार ने इतने काम किए कि विपक्ष को उसे हरा पाना संभव नहीं है। बीजेपी का कार्यकर्ता और नेता भी भाजपा को हरा सकता है इसलिए प्रदेश की चुनावी कमान संभालने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश संगठन से कहा है कि हर विधानसभा सीट में पार्टी के असरदार पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की जानकारी जुटाकर फॉर्मेट में भेजी जाए।

इसमें साफ तौर पर पूछा गया है कि इस विधानसभा के कौन से नेता पदाधिकारी की आपस में नहीं बनती है, ऐसे नेताओं की लिस्ट तैयार करना है। इसके साथ ही इसमें यह भी जानकारी देना है कि आपस में एक दूसरे का विरोध कर रहे यह नेता, किसके कहने पर अपना विरोध दरकिनार कर पार्टी के लिए काम करने में जुट जाएंगे। फिर चाहे टिकट किसी को भी मिले। जानकारी उपलब्ध हो तो यह भी बताना है कि विधानसभा स्तर पर एक दूसरे का विरोध करने वाले नेताओं के बीच विवाद और आपसी तालमेल ना होने की वजह क्या है? केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद संगठन को कई जिलों से जानकारी मिल गई है और बाकी जिलों से जुटाई जा रही है।

इसी के मद्देनजर हो रही है टिफिन बैठकें

भाजपा ने टिफिन बैठक इसी के मद्देनजर कराने का निर्णय मई में लिया था और विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर टिफिन बैठकों का आयोजन स्थानीय विधायकों, पदाधिकारियों के माध्यम से कराने को कहा था। इसके सार्थक परिणाम भी कुछ हद तक पार्टी को मिले हैं।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी

भाजपा में एकजुटता के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने यह पूछा है कि नाराज नेता पार्टी में किसका कहना मानकर पूरी ताकत से चुनाव में जुटेंगे, इसमें यह भी लिखना है। अगर जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक जिला प्रभारी से बात बनती तो ठीक है अन्यथा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के नाम भी देना है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य या अन्य कोई नेता या पदाधिकारी जिसका कहना दोनों पक्ष माने उनके नाम लिखकर भेजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+