MP election 2023: BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के आरोप पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

mp election 2023: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा है। राजनीति को निम्नतम स्तर पर लाने का कुत्सित प्रयास है। विकास के प्रमाण को अपने डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट से छुपाने के लिए कांग्रेस हमेशा प्रयासरत है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश ने जो प्रगति की, उसका लोहा पूरे राष्ट्र ने माना है।

सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार की उन सभी उपलब्धियों से कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए झूठ का पुलिंदा आरोप पत्र के माध्यम से पेश कर रही है। लेकिन सांच को आंच क्या, कांग्रेसियों के निराधार आरोप से सत्य छुप नहीं सकता।

MP BJP VD Sharmas big statement regarding the charge sheet of Congress and Priyanka Gandhi

सांसद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा कि भाजपा का सामना कैसे किया जाए, इसलिए ये झूठे आरोप पत्र से लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश भाजपा सरकार ने अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। स्वच्छता, सुशासन और स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण के कार्य में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है। जिस तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्य कर रहे हैं, वे अन्य प्रदेशों के लिए आदर्श के रूप में उभर कर आए हैं। प्रदेश में कृषि, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल, सड़क परिवहन, विद्युत प्रदाय के हालात बहुत अच्छे हुए हैं। आम जनता को नागरिक सेवाएँ मिल रही हैं। इसलिए मध्यप्रदेश सबका दिल जीत रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लागू किये गये पेसा अधिनियम से मध्यप्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों को जल, जंगल और जमीन पर अधिकार और उनकी संस्कृति व परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाये रखने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आजादी के अमृत काल में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए बहुत अच्छे प्रयास हुए हैं। आम जनता को योजनाओं के क्रियान्वयन का बेहतर लाभ दिलाने के लिए सुशासन के मानदंड स्थापित किए हैं। समाज में अराजकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। भाजपा की सरकार में चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र सभी ओर विकास की गंगा प्रवाहमान हो रही है। प्रदेश की यह तरक्की कांग्रेस को पच नहीं रही है, इसलिए भ्रमपत्र लेकर जनता को छलने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+