Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, बिना हेलमेट दौड़ाई 'बुलेट', वीडियो

सीधी, 3 सितंबर। मध्य प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर पूरे राज्य भर में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। सीधी में भी जागरूकता रथ निकाला गया और लोगों से हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने और ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील की गई, लेकिन शिवराज सरकार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ही नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शुक्रवार को सीधी जिले के पनवार में बाइक रैली के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद बीडी शर्मा बिना हेलमेट बुलेट चलाने का फोटो सामने आया है। इसके बाद शनिवार को सिंगरौली में भी बाइक रैली कार्यक्रम में शामिल हुए वहां भी नियमों को ताक में रखकर बुलेट चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर

सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर

सड़क सुरक्षा को लेकर इन दिनों सरकार काफी गंभीर है। हर चौक चौराहे पर बैनर पोस्टर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील भी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन माननीय ही नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सीधी और सिंगरौली में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली गई बाइक रैली मैं सैकड़ों मोटरसाइकिल शामिल है जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि किसी कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं पहना है।

किसी कार्यकर्ता ने नहीं लगाया हेलमेट

किसी कार्यकर्ता ने नहीं लगाया हेलमेट

आपको बता दें कि इसी उत्साह में शायद प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा नियम कानून को भूल गए। यह बिना हेलमेट नजर आए। हालांकि इस बाइक रैली में अधिकतर लोग बिना बिना हेलमेट के दिख रहे हैं। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी नियम कानून का पाठ पढ़ाती है तो वहीं जब प्रदेश अध्यक्ष हेलमेट नहीं लगाएंगे तो अन्य कार्यकर्ताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है? फिलहाल इस पूरे कार्यक्रम का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कार्यक्रम की फोटो बीडी शर्मा ने किया पोस्ट

कार्यक्रम की फोटो बीडी शर्मा ने किया पोस्ट

कानून का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा खुद ही नियम कानून को तोड़ते दिखे। यह अपने सीधी दौरे पर पहुंचे और पनवार से सीधी नगर तक आयोजित बाइक रैली में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस पूरे बाइक रैली की फोटो भी अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से शेयर किया। उन्होंने लिखा कि सीधी जिले में पनवार से सीधी नगर तक आयोजित बाइक रैली में सम्मिलित हुआ। इस रैली के दौरान जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देख कर अभिभूत हूं।

बिना हेलमेट बुलेट की सवारी व्यवस्था को ठेंगा

बिना हेलमेट बुलेट की सवारी व्यवस्था को ठेंगा

देश में जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि उनका व्यवहार अन्य लोगों के लिए प्रेरक और आदर्श हो लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद बीडी शर्मा दो दिवसीय विंध्य प्रवास पर निकले सीधी और सिंगरौली में बिना हेलमेट बुलेट की सवारी कर व्यवस्था को ही ठेंगा दिखा दिया।

दो दिवसीय विंध्य प्रवास पर

दो दिवसीय विंध्य प्रवास पर

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा 2 दिवसीय विंध्य के प्रयास पर निकले है। गुरुवार की रात भोपाल से प्रस्थान कर शुक्रवार की सुबह रेवांचल सुपरफास्ट से रीवा रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से सीधे राजनिवास सर्किट हाउस पहुंचे। विश्राम गृह में स्नान करने के बाद भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता से भेंट की। 2 सितंबर शनिवार को सिंगरौली दौरे पर हैं।

बिना हेलमेट बाइक चलाने पर सांसद मनोज तिवारी ने दिया था 45 हजार का जुर्माना

बिना हेलमेट बाइक चलाने पर सांसद मनोज तिवारी ने दिया था 45 हजार का जुर्माना

पिछले दिनों लाल किले पर तिरंगा बाइक रैली में भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने बिना हेलमेट के बाइक चलाई। दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर उनका 41 हजार का चालान काटा था। जो मीडिया में सुर्खियों में रहा। इसके बावजूद सीधी और सिंगरौली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिना हेलमेट लगाएं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाते रहे और नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे।

सीधी और सिंगरौली प्रशासन ने बंद की आंखें

सीधी और सिंगरौली प्रशासन ने बंद की आंखें

भाजपा के कार्यकर्ता नियमों को दरकिनार कर बाइक से फर्राटा भरते रहे सीधी और सिंगरौली जिले की पुलिस उनकी सुरक्षा में खड़ी दिखी। फिलहाल अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+