भिखारी ने 90 हजार कैश देकर पत्नी के लिए खरीदी गाड़ी, जानिए कितनी है रोज की कमाई
भोपाल, 24 मई: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। ये कहानी है एक ऐसे शख्स की है, जो भीख मांगकर अपना और अपने परिवार का पेट पालता है, लेकिन जब बात पत्नी के आराम की आई तो उसने अपनी पूरी कमाई लगाकर एक मोटरसाइकिल खरीद ली। दोनों के इस प्यार की चर्चा अब चारों ओर हो रही है। वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें संतोष नई मोपेड पर अपनी पत्नी को बैठाकर ले जाता है।

पैरों से दिव्यांग है संतोष कुमार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के रहने वाले संतोष कुमार साहू और उसकी पत्नी मुन्नी साहू भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं। संतोष पैरों से दिव्यांग है। वह ट्राइसाइकिल से घूम-घूमकर भीख मांगते हैं और पत्नी मुन्नीबाई उसकी मदद करती हैं। दोनों बस स्टैंड, मंदिर और दरगाह जाकर भीख मांगते और रोजाना करीब 300 से 400 रुपए कमा लेते थे। संतोष ने अपनी पत्नी के लिए 90 हजार रुपए कैश देकर एक मोपेड मोटरसाइकिल खरीदी है।

ट्राइसाइकिल को धक्का देने में पत्नी को होती थी परेशानी
संतोष कुमार ने बताया कि वह खुद ट्राइसाइकिल पर बैठता था और उसकी पत्नी धक्का देती थी। इस दौरान कई बार सड़क खराब मिलती थी, जहां पर पत्नी को धक्का देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पत्नी मुन्नी धक्का लगाते हुए काफी धक जाती थी और बीमार भी पड़ जाती थी। उसके इलाज में भी काफी रुपए खर्च करने पड़े थे।

पाई-पाई जोड़कर 90 हजार रुपए कैश देकर खरीदी मोपेड
संतोष ने बताया कि मुन्नी ने ही उसे मोपेड खरीदने के लिए कहा था। इसके बाद ही संतोष ने मोपेड खरीदने की सोची। इसके बाद भीख में मिले पैसे जोड़ना शुरू कर दिया। पाई-पाई जोड़कर संतोष ने चार साल में 90 हजार रुपए इकठ्ठा किए और कैश देकर मोपेड खरीद ली। दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
#WATCH A beggar, Santosh Kumar Sahu buys a moped motorcycle worth Rs 90,000 for his wife Munni in Chhindwara, MP
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 24, 2022
Earlier, we had a tricycle. After my wife complained of backache, I got this vehicle for Rs 90,000. We can now go to Seoni, Itarsi, Bhopal, Indore, he says. pic.twitter.com/a72vKheSAB












Click it and Unblock the Notifications