विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को बताया शेर, कहा- समय पर ही दहाड़ते ये
mp vidhan sabha: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा की तुलना शेर से कर दी। दरअसल, विधानसभा के अंदर जब पक्ष-विपक्ष में हुई बहस चल रही थी और विपक्षी नेता बार-बार संसदीय कार्यमंत्री के चुप रहने पर सवाल खडे कर रहे थे।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बहस के बीच में हस्तक्षेप करते हुए नरोत्तम मिश्रा के बारे में कहा कि वे चुप नहीं हैं, वे इसलिए नहीं बोल रहे हैं कि कहीं आप सदन के बाहर नहीं चले जाएं। गौतम ने आगे कहा कि क्योंकि आप जानते हैं कि शेर हर कभी नहीं दहाड़ता। समय आने पर दहाड़ता है।

गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा शासन में ग्रह मंत्री के साथ सरकार के प्रवक्ता भी हैं और हर मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हैं और हर दिन सरकार की ओर से नियमित प्रेस ब्रीफिंग कर अपने विरोधियों को जबाव देते हुए नजर आते है। विधानसभा अध्यक्ष से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान भी उन्हें विधानसभा का सचिन तेंदुलकर बता चुके हैं।
Recommended Video
पूर्व मंत्री भानोत ने सदन में कहा कि संसदीय कार्य मंत्री विधानसभा के भीतर अपना मुंह क्यों नहीं खोल रहे, जब यहां नहीं खोलेंगे तो कहां खोलेंगे। इस पर जबाव देते हुए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि वे मुंह इसलिए नहीं खोल रहे कि कहीं आप सदन छोड़कर बाहर नहीं चले जाओ।
जवाब देने में लापरवाही, स्पीकर नाराज
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों के अफसर विधानसभा सवालों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और इसका समय पर सटीक जवाब नहीं देते हैं, इसलिए मंत्री ऐसे मामलों पर कार्यवाही करें जो अफसर जिम्मेदार पाए गए उनके विरोध सिर्फ एक्शन हो अध्यक्ष ने यह निर्देश वन मंत्री को विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान तब दिए, जब एक सवाल के जवाब में यह बात सामने आई कि विधायक आलोक चतुर्वेदी को अफसरों ने पहले अतिक्रमण कारी बता दिया था और अब उसी मामले में किए गए दूसरे सवाल में उन्हें व उनके परिजनों को अतिक्रमाक नहीं माना है।
इस पर पूर्व मंत्री तरूण भानोट ने एक बार फिर कहा कि संसदीय कार्य मंत्री अपना मुंह नहीं खोल रहे इससे महत्वपूर्ण और क्या मामला हो सकता है। माननीय इसकी भी जानकारी सदन को होना चाहिए कि इनका मुंह क्यों नहीं खुल रहा है। संसदीय कार्यमंत्री का मुंह नहीं खुल रहा है, यह गंभीर मामला है। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उठकर कहा कि अध्यक्ष महोदय आज ये तो निश्चित हो गया कि संसदीय कार्यमंत्री सत्ता पक्ष में जितने पापुलर हैं, उतने ही विपक्ष में भी पापुलर हैं। बधाई आपको नरोत्तम जी।
जवाब देने में लापरवाही, स्पीकर नाराज
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों के अफसर विधानसभा सवालों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और इसका समय पर सटीक जवाब नहीं देते हैं, इसलिए मंत्री ऐसे मामलों पर कार्यवाही करें, जो अफसर जिम्मेदार पाए गए उनके विरोध सिर्फ एक्शन हो। अध्यक्ष ने यह निर्देश वन मंत्री को विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान तब दिए, जब एक सवाल के जवाब में यह बात सामने आई कि विधायक आलोक चतुर्वेदी को अफसरों ने पहले अतिक्रमणकारी बता दिया था और अब उसी मामले में किए गए दूसरे सवाल में उन्हें व उनके परिजनों को अतिक्रमाक नहीं माना है।












Click it and Unblock the Notifications