मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू : कांग्रेस ने भाजपा को आदिवासी विरोधी सरकार बताया तो हुआ हंगामा

भोपाल, 9 अगस्त। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। पहले ही दिन जबरदस्त हंगामा हुआ है। चार दिन तक चलने वाले मानसून सत्र में विपक्ष कांग्रेस हमलावर स्थिति में नजर आई। पूर्व सीएम व कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर आदिवासी विरोध होने का आरोप लगाया।

mp news

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने जैसे ही शिवराज सिंह चौहान पर आदिवासी विरोध होने का आरोप लगाया तो मुख्यमंत्री ने पलटवार किया और मध्य प्रदेश कांग्रेस पर स्तरहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा को आदिवासियों का भला सोचने वाली सरकार बताया।

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस नेताओं सदन की परंपराओं को तार-तार करते हुए जनजातीय नेताओं का अपमान किया है। भाजपा जनजाति समाज की सबसे हितैषी पार्टी है, कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है।

शिवराज सिंह चौहान सरकार ने सोमवार को बिरसा मुंडा की जयंती को आदिवासी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। साथ ही सरकार ने आदिवासी दिवस पर एच्छिक अवकाश की भी घोषणा की है।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन की शुरुआत जोरदार हंगामा के साथ हुई। शुरुआत में महान एथलीट मिल्खा सिंह समेत अन्य लोगों को श्रृद्धांजलि दी गई और फिर कांग्रेस विधायकों की वजह से हंगामा होने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+