MP: लॉटरी के जरिए आज होगा स्कूलों का आवंटन, जानें पैरेंट्स कब तक करा सकेंगे एडमिशन
भोपाल, 14 जुलाई: मध्य प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। दरअसल निजी स्कूलों के 25 प्रतिशत सीटों पर RTE निशुल्क प्रवेश के लिए आज दोपहर को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। दरअसल शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2022-23 के लिए प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में गरीब वर्ग एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नि:शुल्क एडमिशन के लिए गुरुवार को ऑनलाइन लाटरी निकाली जाएगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक दोपहर 2:30 बजे लॉटरी प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे।

इतना ही नहीं ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूल आवंटन किया जाएगा। जिसके लिए विद्यार्थियों को सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। बच्चों के परिवार आरटीई पोर्टल के माध्यम से आवंटन पत्र डाउनलोड कर 23 जुलाई तक विद्यालयों में अपने बच्चों का निशुल्क एडमिशन करवा सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के निदेशक धनराजू एस गुरुवार दोपहर 2:30 बजे लॉटरी प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। सीधा प्रसारण केंद्र के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। की लिंक htps://youtu.be/NMIjVe2gSGo है।
अभिभावक आवंटन पत्र आरटीई पोर्टल http://rteportal.mp.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर 23 जुलाई 2022 तक आवंटित स्कूल में एडमिशन ले सकेंगे। बता दें कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत इस वर्ष 2022 में 26000 निजी स्कूलों में 2 लाख 74 हजार से अधिक सीटों पर 2 लाख 1200 आवेदन प्राप्त हुए थे। आरटीई के तहत प्रतिवर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है। वहीं बड़े स्कूल RTE के दायरे से बाहर हो गए हैं जबकि छोटे प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। अब ऐसी स्थिति में पोर्टल पर बड़े प्राइवेट स्कूल का नाम नहीं होने के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश दिलाने से बच रहे हैं।
बता दे कि प्रतिवर्ष ढाई से 3 लाख सीटें आवंटित होती है। जिनमें से 1 से डेढ़ लाख सीटों पर ही बच्चों का प्रवेश पूरा होता है। वही आरटीआई के तहत गुरुवार को ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से छात्रों को प्राइवेट स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र अपात्र की जानकारी दी जाएगी। अभिभावक 23 जुलाई तक विद्यालयों में जाकर प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications