MP News: कृषि और खेल व अन्य मंत्रियों को मिला नया स्टाफ, डिप्टी कलेक्टर व इंजीनियर बने विशेष सहायक

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पास विशेष कर्तव्य अधिकारी और वाहन चालक के पद पर नई नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी सहित तीन मंत्रियों के पास विशेष कर्तव्यस्त अधिकारी और एक मंत्री के पास वाहन चालक के पद पर नई तैनातियां करने के निर्देश जारी किए है।

सामान्य प्रशासन विभाग में खेल और युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की निजी स्थापना में छतरपुर में पदस्थ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र चौधरी को विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया है। इसी तरह कृषि मंत्री एडल्ट सिंह कंसाना की निजी स्थापना में राजगढ़ में पदस्थ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर गुलाब सिंह बघेल को विशेष सहायक बनाया गया है।

Mp Agriculture Sports and other ministers got new staff Deputy Collector Engineer became assistants

सामान्य प्रशासन विभाग में उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी मूलत: भूगोल प्राध्यापक डॉ विजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके के निजी स्थापना में विशेष सहायक बनाया गया है। जीडी ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर के पास अतिरिक्त वाहन चालक का काम करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर नितिन सिंह पाल को वाहन चालक के पद पर रखा गया है।

इधर मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के पद पर सेवा निर्मित भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी महेश चंद्र चौधरी को 24 सितंबर 2025 तक 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक संविदा नियुक्ति प्रदान की गई है। इस पद को संविदा का पद घोषित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+