क्या आतंकी HUT की MP में थी The Kerla Sotry जैसी तैयारी? जिहादी कॉकरोचो को कुचलने तैयार सरकार

मध्य प्रदेश के भोपाल और छिंदवाड़ा से पकड़े गए प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े 11 संदिग्धों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सरकार का कहना है कि ऐसे लोगों को ढूंढ ढूंढकर निकाला जाएगा।

MP 11 Suspected Terrorists of HUT:

MP 11 Suspected Terrorists of HUT: मध्य प्रदेश में क्या 'द केरल स्टोरी' फिल्म जैसी कहानी की साजिश रची जा रही थी? यह सवाल बीते दिनों पकड़े गए संदिग्ध 11 आतंकियों से पूछताछ में के बाद उठ रहे है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहां कि हिन्दू बेटियों का ब्रेनवाश कर उनको फंसाकर शादी करके बड़ी साजिश रची जा रही थी।

गृहमंत्री ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि हिज्ब-उत-तहरीर के पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद सलीम नाम का शख्स ओवैसी कॉलेज में पढ़ाता था। डेक्कन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस में प्रोफेसर रहा। जिसके और भी कई कनेक्शन का पता किया जा रहा है।

Recommended Video

    MP में पकड़े गए आतंकियों के मामले में बड़ा खुलासा,गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

    हिज्ब-उत-तहरीर यानि HUT से जुड़े पकड़े गए लोगों में सात सदस्य ऐसे है जिन्होंने हिन्दू धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म अपनाया। तीन मुस्लिम युवकों पर हिन्दू लड़कियों से शादी कर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर करने का आरोप भी है। एमपी के अलावा तीन और राज्यों के कुछ हिन्दू युवकों का ब्रेनवाश कर उन्हें मुस्लिम बनाने की बात सामने आई है।

    नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में आगे भी और कई खुलासे हो सकते है। ऐसे तत्वों को मिश्रा ने जिहादी कॉकरोच करार दिया। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों के लिए एमपी पुलिस पेस्टिसाइड की तरह है। ढूंढ ढूंढकर उन्हें निकाला जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

    कुछ समय पहले भोपाल से तीन बांग्लादेशी युवकों को भी गिरफ्तार किया गया था। भोपाल, उज्जैन, नीमच जैसी जगहों से पीएफआई से जुड़े 21 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई हैं। मिश्रा ने 'द केरल स्टोरी' फिल्म का भी जिक्र किया और बोले कि इस मूवी पर सवाल उठाने वाले लोग HUT पर क्यों नहीं बोल रहे?

    aatanki giraftar

    नरोत्तम ने बताया कि ब्रेनवाश करने वाले पकड़े गए ये संदिग्ध साधारण नहीं है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर, टेक्नीशियन तो कोई जिम ट्रेनर है और कोई किसी दूसरे रूप में बनकर अपना ठिकाना बनाए हुए थे। ओवैसी के कॉलेज में प्रोफ़ेसर रहा मोहम्मद सलीम देश से भगौड़े जाकिर नायक का फॉलोअर भी बताया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+