Bhopal News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

राजधानी भोपाल के लिंग रोड बंद करनी मार्केट की तरफ जाते हुए चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

Moving car caught fire in front of Madhya Pradesh Congress office, driver saved his life by jumping

राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने चलती कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर ने कार से निकल कर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक कार ढांचे में बदल चुकी थी।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने लिंग रोड वन पर न्यू मार्केट की तरफ जाते हुए चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में महिलाएं भी मौजूद थी गनीमत रही कि दरवाजे लॉक नहीं हुए और जैसी कार ने आग पकड़ी, महिलाएं गेट खोलकर नीचे उतर गई। यह घटना करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मौके पर माता मंदिर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। कई देर मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बैटरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

आग लगने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने कार में लगी आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद गाड़ी मालिक ने बताया कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकला। इसके बाद अचानक कार ने आग पकड़ ली। हम सभी घबरा गए। मैंने कार रोड पर ही खड़ी कर दी और कूद कर अपनी जान बचाई। वही पीछे बैठी महिलाओं ने कार का गेट खोल कर अपनी जान बचाई।

ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

बताया जा रहा है कि एमपी नगर चौराहे से होते हुए कार की मार्केट की तरफ जा रही थी तभी व्यापम चौराहे के पास कार में धुआं निकलने लगा। ड्राइवर कार लेकर थोड़ा और आगे बढ़ा तो कांग्रेस कार्यालय के सामने कार में आग लग गई और ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार मालिक कार को जलता देख डिप्रेशन में पहुंच गया और दूर जाकर बैठ गया। ये कार होंडा अमेज बताई जा रही है। एमपी नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है।

कई मीटर तक ऊंची उठी आग की लपटें

कार में आग लगने का वीडियो भी सामने आया। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार काफी देर तक सड़क पर जलती रही। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार जलने का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+