Lumpy Virus News: लंपी वायरस के चलते रीवा में पशुओं की आवाजाही पर रोक, 5 हजार वैक्सीन का आर्डर
रीवा, 23 सितंबर। मध्यप्रदेश के और निमाड़ और मालवा में कहर बरपा रहे लंपी वायरस का असर रीवा जिले में भी देखने को मिल रहा है। राहत की बात यह है कि रीवा जिले में अभी तक लंपी वायरस से संक्रमित कोई मवेशी प्रशासन की नजर में नहीं आया है। फिर भी ऐतीहात के तौर प्रशासन ने लंपी वायरस जिले में आने की संभावना के मद्देनजर मवेशियों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए है। इस प्रकार रीवा जिले की सीमा के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि अगर पशु मालिक व कारोबारी शासन के आदेशों की अवहेलना करेंगे तो नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कंटेनमेंट जोन बनाकर लगाया जाएगा टीका
राज्य पशु चिकित्सा विभाग के निर्देश पर रीवा पशु विभाग ने लंपी वायरस के संभावित प्रकोप को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत लगर लंबी वायरस आक्रमण जिले में पहुंचता है तो संक्रमित वाले जानवर के गांवो को कंटेनमेंट जोन बना कर टीकाकरण किया जाएगा। पंचायत के पशु मालिकों से लगातार संपर्क कर नजर रखने के लिए कहा गया है।
डॉक्टर राजेश मिश्रा, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार
जानकारी देते हुए बताया कि लंपी वायरस का असर अभी रीवा जिले में नहीं मिला है। लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जानवरों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दिया गया है। बुधवार या गुरुवार की सुबह तक भोपाल से मंगाई गई 5000 वैक्सीन की डोज रीवा पहुंच जाएगी।
5000 वैक्सीन का हुआ ऑर्डर
पशु विभाग रीवा द्वारा लंपी वायरस के जिले में ऐतीहात के तौर खतरे को देखते हुए पशु अनुसंधान केन्द्र भोपाल से 5000 वैक्सीन की डोज मंगाई गई है। विभागीय सूत्रों की माने तो शुक्रवार गुरुवार को वैक्सीन की डोज रीवा पहुंच जाएंगी। बताते चलें कि वर्तमान समय में लंपी वायरस से विंध्य क्षेत्र के चारों जिले अभी सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications