Bhopal News: नए साल में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात, हुडदंग करने वाले जाएंगे सलाखों के पीछे
Bhopal Police news: राजधानी भोपाल में सुरक्षा के मद्देनजर नए साल की तैयारी कर ली गई है। राजधानी में 15 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं आज रात 8 बजे से शहर के डेढ़ सौ से अधिक स्थानों पर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग करेगी।
इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। जो कोर्ट से ही छूटेंगे वही शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों का नया साल सलाखों के पीछे मनेगा।

नई साल में जश्न को लेकर भोपाल पुलिस में आज रात 8:00 बजे से 1:00 बजे तक नए पुराने शहर के डेढ़ सौ से अधिक लोकेशन पर चेकिंग पॉइंट लगाने की तैयारी कर ली है। इनमें 65 पॉइंट पर रात 11:00 बजे के बाद एनालाईजर से चैकिंग होगी। इनमें से 35 पॉइंट थाना पुलिस और 30 पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों को ब्रीद एनालाइजर से चेक किया जाएगा। नए साल की जने के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के वाहन जप्त किए जाएंगे। जो बाद में कोर्ट से ही छुड़वाए जा सकेंगे। जबकि शराब पीकर हुड़दंग और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब ड्यूटी के लिए 38 थाना क्षेत्र में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
कई मायनों में बहुत खास होगा साल 2024
कैलेंडर के हिसाब से यह साल का आखिरी महीना चल रहा है कल से नया साल 2024 लग जाएगा। वहीं लोगों ने नए साल के स्वागत की तैयारी भी कर ली है। साल 2024 से लोगों को कई उम्मीदें हैं शहर के ज्योतिष रामशरण शर्मा का कहना है कि नए साल की प्रवेश कुंडली के अनुसार जो ग्रहीय स्थितियां बन रही हैं। उसके अनुसार नया साल सुख समृद्धि दायक होगा।












Click it and Unblock the Notifications