Bhopal: UP के बदमाशों ने बैंक लूटने की बनाई थी योजना, सीहोर में रहकर की थी रैकी, धरपकड़ के लिए 14 टीमें रवाना
भोपाल पुलिस ने बैंक लूटने की कोशिश करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच समेत 14 टीमें रवाना की है। भोपाल पुलिस आयुक्त ने ₹30 हजार का इनाम भी घोषित किया है।

राजधानी भोपाल में बैंक से सोना लूटने की कोशिश करने वाले आरोपियों की तलाश की जारी है। पिपलानी इलाके में स्थित फाइनेंस गोल्ड लोन कंपनी से पांच करोड़ रुपए का सोना लूटने की कोशिश करने वाले बदमाशों के लिए पुलिस ने 14 टीमें रवाना की है।
Recommended Video
क्या है पूरा मामला
बता दे भोपाल के पिपलानी इलाके में बुधवार को सुबह 10 बजे करीब 4 हथियारबंद बदमाशों ने फाइनेंस गोल्ड लोन कंपनी में घुसकर फिल्मी स्टाइल में बैंक के अंदर रखा ₹5 करोड़ का सोना लूटने की कोशिश की थी, लेकिन मैनेजर की सतर्कता से बदमाश लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। जैसे ही बदमाशों ने बैंक मैनेजर को धक्का दिया, वैसे ही उसने सायरन का स्विच दबा दिया और सभी लुटेरे भाग निकले।
उत्तर प्रदेश से भोपाल आए थे बदमाश
बताया जा है कि फरार आरोपी यूपी में आगरा की तरफ भागे है। वह करीब 20 दिनों से सीहोर में रहकर भोपाल के इस बैंक में वारदात करने के लिए कंपनी के आसपास घूम रहे थे। अब तक की जांच में पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कई अहम सबूत मिले है। बदमाश जिस सिम का उपयोग कर रहे थे। वे पश्चिम बंगाल से खरीदी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपने पिपलानी थाने और क्राइम ब्रांच के काबिल पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों की टीम को आरोपियों के पीछे लगाया है। पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीहोर में किराए पर लिया था कमरा
बैंक में वारदात करने वाले बदमाशों ने मकान मालिक को फर्जी आधार कार्ड देकर सीहोर जिले में कमरा किराए पर लिया था। उन्होंने मकान मालिक को बताया था कि उनका भोपाल में रियल एस्टेट का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए कमरा चाहिए। हम यहीं से आना-जाना करेंगे। बदमाशों का पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था। बदमाश आराम से सीहोर से भोपाल बाइक से आना-जाना कर रहे थे। इस दौरान करीब 20 दिन बैंक की रैकी की गई थी। बैंक के रजिस्टर में नीलेश यादव नाम के एक संदेही का नाम भी दर्ज है।
बदमाशों पर ₹30 हजार का इनाम घोषित
पुलिस आयुक्त ने बदमाशों पर करीब ₹30 हजार इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए 14 टीमें बनाई गई है। सभी की कुंडली खंगाली जा रही है।
बंगाल से खरीदी सिम, फर्जी निकला बाइक का नंबर
बदमाश जिस बाइक से फरार हुए उसका नंबर फर्जी निकला। उस नंबर की बाइक सीहोर में एक युवक के पास मिल गई। अब पुलिस उस बाइक की जानकारी जुटा रही है। बदमाशों की एक सिम नंबर को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। वह बंगाल से खरीदी गई है। बदमाशों के उत्तर प्रदेश में आगरा या उसके आसपास के इलाकों के होने की सूचना है। पुलिस की टीम है उत्तर प्रदेश की ओर रवाना हो गई अधिकारियों का दावा है कि जल्दी सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications