Bhopal News: जहांगीराबाद इलाके में बदमाशों ने चाकू अड़ाकर युवक से की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के जहांगीराबाद में गुरुवार शाम को दो शातिर बदमाशों ने एक दुकान संचालक को पहले दो पहिया वाहन से धक्का मार कर गिराया। इसके बाद पेट में चाकू बढ़ाकर मोबाइल और ₹5000 लूट लिए।

Miscreants looted a young man in Jahangirabad area, two accused arrested

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को दो शातिर बदमाशों ने एक दुकान संचालक के पेट में चाकू अड़ाकर मोबाइल और ₹5 हजार लूट लिए थे। जहांगीराबाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने लूट के दोनों आरोपियों को देर रात ही हिरासत में ले लिया था। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

जहांगीराबाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक बदमाश गांधीनगर और दूसरा मदर इंडिया कॉलोनी का है दोनों अपने-अपने इलाकों के नामी बदमाश है। इनके ऊपर कई मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों ने मिलकर कल जहांगीराबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

कैसे इलेक्ट्रिकल व्यापारी को बनाया शिकार

जहांगीराबाद थाने के टीआई शाहवाज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जितेंद्र शिववंशी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद 33 साल का है और ओल्ड सुभाष नगर थाना हिसुआ का रहने वाला है। वजीराबाद थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाता है गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे मैं अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। तभी बरखेड़ी फाटक के पास शिव मंदिर के सामने पीछे से एक एक्टिवा सवार दो बदमाश आए और फरियादी की बाइक से एक्टिवा को टक्कर मार दी।

वाहन टकराने से फरियादी बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने एक्सीडेंट करने का आरोप लगाते हुए फरियादी के साथ बीच सड़क विवाद शुरू कर दिया। दोनों उससे पैसे मांगने लगे तो फरियादी ने रुपए देने से मना कर दिया इस पर एक आरोपी ने फरियादी के पेट में चाकू अड़ा दिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब से मोबाइल और बैग से फल से ₹5000 लूट कर वहां से फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+