Bhopal News: मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने की आत्महत्या, पति से हुआ था विवाद

Bhopal News: मध्य प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने मंगलवार देर रात पति से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पूजा था पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के साकेत नगर में पति निखिल दुबे के साथ रहती थी।

पूजा का विवाह 2 साल पहले ही हुआ था उनके पति निखिल दुबे मध्य प्रदेश सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक स्तर के अधिकारी हैं। गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जनसंपर्क विभाग में पदस्थ पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली और उनके परिजन उन्हें लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे हुए हैं। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

Minister Prahlad Patel public relations officer Pooja Thapak did the incident

पुलिस को पूछताछ में पता चला की पूजा थापक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था परिजन उसे एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पूजा थापा का मायका इंदौर के पास है। अभी शादी को दो साल ही हुए थे, ऐसे में पुलिस अब मायके वालों के बयान भी नोट कर रही है। पुलिस ने साकेत नगर स्थित पूजा थापा के कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस अभी मोबाइल की जांच कर रही है। साल 2022 में निखिल और पूजा थापक की शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है।

पति से विवाद की बात आई सामने

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा थापक और पति निखिल के बीच आए दिन झगड़ा होते थे। बीती देर रात साकेत नगर स्थित निवास पर विवाद भी हुआ था। विवाद के बाद पति कमरे में चला गया और दूसरे कमरे में पूजा थापक ने जाकर फांसी लगा ली। आत्महत्या की जानकारी उनके पति को बुधवार सुबह लगी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। विभाग के अधिकारी और पड़ोसियों को भी दोनों के बीच विवाद होने की जानकारियां थी। हालांकि बीती रात किस बात पर इतना विवाद बड़ा की पूजा को आत्महत्या करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस महिला अधिकारी के फांसी लगाने की पड़ताल कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+