रायसेन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की तबियत बिगड़ी, अचानक चक्कर खाकर गिरे
Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की अचानक तबियत बिगड़ गई। वे ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गए और वे डाइस से गिरने लगे, मंच पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें संभाल लिया और तत्काल भोपाल लेकर रवाना हुए। जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को शुगर की समस्या है, इलाज के दौरान जांच की तो पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर बड़ा हुआ था, फिलहाल उनका इलाज जारी है। उन्हें इलाज के लिए भोपाल निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, हालांकि वे झंडा वंदन कर चुके थे।

राययेन में तबियत खराब होने के बाद स्वास्थ मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, उन्हें कुछ देर बाद आराम महसूस हुआ तो उन्होंने फिर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जाने की बात कही,जिस पर डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सूचना मिलते ही भाजपा के नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे है। भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी का हाल-चाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications