Bhopal News: विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले हाट बाजार में घूमते नजर आए मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी वैष्णव

Bhopal News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कल मतगणना होनी है। लेकिन उससे पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भोपाल की सड़कों पर घूमते नजर आए। अश्विनी वैष्णव ने गरीब, आम आदमी, फेरी वालों और चाय की दुकान वालों से बातचीत की।

एग्जिट पोल और कल होने वाली मतगणना को लेकर मीडिया से बातचीत में अश्वनी वैष्णव ने कहा कि मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। एग्जिट पोल के नतीजे को लेकर कहा कि कल देखी क्या होता है। वहीं उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी भाजपा की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास कर रही है।

Minister Ashwini Vaishnav was seen roaming in the market before counting of mp assembly elections

फेरी वालों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम स्वनिधि योजना ने गरीबों की बहुत मदद की है। रेहड़ी पटरी वाले जो स्वाभिमानी है और जो अपना व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए इस स्कीम ने बहुत मदद की है। पहले स्कीम में ₹10000 फिर दूसरी स्कीम में ₹20000 और चुका दो तो फिर ₹50000 भी इस स्कीम में मिलते हैं।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में महंगाई अपने चरम पर है। और अगले साल लोकसभा के चुनाव भी होना है। वहीं कल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने वाले हैं , इसलिए सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार के मंत्री वास्तविकता में लोगों से जुड़कर उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+