Bhopal News: हिंदू त्योहारों के चलते अप्रैल में तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, होलिका दहन की बनी व्यवस्था
भोपाल शहर में संचालित चिकन और मटन की दुकान अगले महीने यानी 3 अप्रैल में तीन दिनों तक और मई में एक दिन के लिए बंद रखी जाएगी। नगर निगम की ओर से इसके निर्देश जारी किए गए है। निर्देश के मुताबिक 10 अप्रैल को चेती चंद 17 अप्रैल रामनवमी और 21 अप्रैल को महावीर जयंती है।
वही 23 में बुद्ध पूर्णिमा होने के कारण भोपाल नगर निगम में आने वाली मांस विक्रय की समस्त दुकानों को बंद रखा जाएगा। इन दिनों में कोई भी मांस विक्रय की दुकान खुली मिली तो उसके खिलाफ लाइसेंस निरस्त करके नियम अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।

होलिका दहन के लिए 10 स्थानों पर मिलेगी जलाऊ लकड़ी
भोपाल में होलिका दहन के लिए जलाओ लकड़ी के लिए वन विभाग विक्रय केंद्र शुरू कर रहा है। त्यौहार में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो उसका ध्यान प्रशासन पूरी तरह से रख रहा है। 24 मार्च को होलिका दहन के लिए 10 प्रमुख केंद्र पर जलाऊ लकड़ी दी जाएगी।
वन संरक्षक और पदेन वन मंडल अधिकारी भोपाल आलोक पाठक ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि यह केंद्र अहमदपुर, डिपो, विट्ठल मार्केट, कोलार, पत्रकार कॉलोनी, सर्वधर्म कॉलोनी, गोविंदपुरा, जहांगीराबाद, बैरागढ़, मंगलवारा,मयूर विहार और इमामबाड़ा में लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications