Bhopal News: सारंग को टक्कर देंगे मनोज शुक्ला, कांग्रेस ने बैरसिया से जयश्री हरिकरण को बनाया उम्मीदवार

Bhopal News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कद्दावर नेता मनोज शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। वही भोपाल मध्य से मौजूदा विधायक आरिफ मसूद को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बैरसिया से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयश्री हरीकरण पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

मनोज शुक्ला को टिकट मिलने से नरेला में कांटे की टक्कर

राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा सीट फिलहाल चर्चाओं में है। दरअसल, कांग्रेस ने यहां से अपने तेज-तर्रार नेता मनोज शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने भाजपा से प्रत्याशी मंत्री विश्वास सारंग है। कांग्रेस नेता शुक्ला इस विधानसभा क्षेत्र में खुलकर मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ मुद्दे उठाते हुए आए हैं। कई बार इसके लिए उन पर मुकदमे भी दर्ज हुए। लेकिन उन्होंने लगातार संघर्ष जारी रखा। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

Manoj Shukla will compete with Sarang, Congress made Jayashree Harikaran its candidate from Berasia

मनोज शुक्ला नरेला विधानसभा क्षेत्र में युवा चेहरे हैं। और बीते 4 साल से लगातार युवाओं के बीच सक्रिय होकर काम कर रहे थे। उनकी इसी सक्रियता के चलते पार्टी ने भाजपा की कब्जे वाली नरेला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाकर मंत्री विश्वास सारंग को कड़ी टक्कर देने का प्लान तैयार किया है।

दरअसल, नरेला विधानसभा क्षेत्र में आज सामाजिक तत्व और गुंडागर्दी अवैध शराब, जुआ सट्टा, गंदगी, सड़कों की बदहाली जैसे प्रमुख मुद्दे है। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर पिछले 4 साल से कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकप्रियता की बात करें तो मनोज शुक्ला का क्षेत्र में अच्छा खासा नाम है। ऐसे में मंत्री विश्वास विश्वास सारंग के लिए इस क्षेत्र से जीतना मुश्किल साबित हो सकता है।

बैरसिया से चोला चढ़ाने वाले को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस ने पेट्रोल पंप संचालक जयश्री हरि कारण को फिर से दिया टिकट

वहीं बैरसिया से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयश्री हरीकरण को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया जो कि पिछला विधानसभा चुनाव करीब 10 हजार से ज्यादा वोटो से हार गई थी। जहां भाजपा ने एक और बार विष्णु खत्री को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने भी दोबारा जयश्री हरीकरण को मैदान में उतारकर बैरसिया का मुकाबला रोचक बना दिया है।

बता दे यहां पर कांग्रेस के दो नेताओं का नाम भी जोरों पर चल रहा था। जिसमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सांसद प्रतिनिधि रामभाई मेहर और जिला पंचायत सदस्य विनय मैहर का नाम भी शामिल था। रामभाई मैहर तो लगातार मंदिरों में जाकर चोला अर्पण कर रहे थे। इसके साथ ही ग्रामों का दौरा भी कर रहे थे। वहीं जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर लगातार दावेदारी को लेकर बड़े नेताओं से मुलाकात और क्षेत्रीय लोगों से संवाद भी कर रहे थे।

कांग्रेस प्रत्याशी - जयश्री हरिकरण

  • विधानसभा सीट - बैरसिया
  • उम्र - 40 साल
  • एजुकेशन - एमए, एलएलबी
  • व्यापार - पेट्रोल पंप संचालक

साल 2018 का चुनाव का रिजल्ट: बैरसिया विधानसभा में हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विष्णु खत्री ने 13,779 वोट से हरिकरण को चुनाव हरा दिया था। चुनाव में जयश्री हरिकरण को 64,035 वोट मिले थे। जबकि भाजपा उम्मीदवार विष्णु खत्री को 77,814 वोट मिले थे।

मध्य विधानसभा

कांग्रेस की सूची में भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद को फिर से टिकट दिया गया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ सिंह को हराया था। बता दे मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यकों के बीच आरिफ मसूद बड़ा चेहरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+