Bhopal news: छुट्टियों में यात्रा के लिए पहले कराएं रिजर्वेशन, भोपाल से जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग
Bhopal Railways News: रक्षाबंधन और 15 अगस्त पर कहीं जाने के लिए यदि रिजर्वेशन नहीं कराया है तो आपकी यात्रा का मजा किरकिरा हो सकता है। क्योंकि 15 अगस्त को यहां 5 दिन और रक्षाबंधन पर्व को अब सिर्फ 21 दिन बाकी हैं। इस पर्व के लिए शहर से जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो चुका है।
कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। हालांकि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जल्द स्पेशल ट्रेन चलाने व अतिरिक्त कोच लगाने को लेकर घोषणा की जाएगी इसको लेकर सभी मंडल व जोनल स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। जिस रूट पर जैसे भीड़ होगी उसे हिसाब से स्पेशल ट्रेन चलेगी और अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

फिलहाल सचखंड एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में 105, मंगला लक्षद्वीप 92, छत्तीसगढ़ में 190, भोपाल एक्सप्रेस में 157 वेटिंग है। हालांकि भोपाल से चलने वाली तीनों वंदे भारत व दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी में टिकट उपलब्ध है।
80 से 190 तक की वेटिंग
भोपाल में पुणे बेंगलुरु, चेन्नई, सेंट्रल मुंबई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद, नागपुर, दिल्ली, लखनऊ, पटना, रीवा, सतना, सहित तमाम शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में 80 से लेकर 190 तक की वेटिंग है। सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि ज्यादा वेटिंग वाले रूट पर त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलती है। इस बारे में रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन आता है तो बताया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications