Bhopal: डॉक्टर के घर में 10 सालों से काम करने वाली नौकरानी निकली चोर, फेसबुक पर फोटो डालने से खुली पोल

राजधानी भोपाल में डॉक्टर के घर में 10 सालों से काम कर रही नौकरानी ने उनकी पत्नी के जेवर चुरा लिए। इसकी पोल तब खुली जब नौकरानी के पति ने सोशल मीडिया पर जेवर पहने हुए अपनी पत्नी की फोटो डाली।

maid who worked in doctor house turned out to be thief, exposed by posting photos on Facebook

Bhopal crime news: राजधानी भोपाल की टीटी नगर इलाके में 10 सालों से डॉक्टर के घर में काम करने वाली नौकरानी चोर निकली। दरअसल नौकरानी पिछले 15 दिनों से काम पर नहीं आ रही थी। मंगलवार को डॉक्टर की पत्नी ने पहनने के लिए अलमारी में जब जेवर देखें, तो वह गायब मिले। इसके बाद डॉक्टर ने जब सोशल मीडिया पर नौकरानी की फोटो देखी जिसमें वे सोने के टॉप्स पहनी हुई थी। इस पर डॉक्टर ने टीटी नगर थाने में जाकर मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार निशा्त एंक्लेव 74 बंगला में रहने वाले डॉक्टर भूपेंद्र श्रीवास्तव ने घर में काम करने वाली नौकरानी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। डॉक्टर भूपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर में रहकर पिछले 10 साल से दोनों प्राणी तनु और सुनंदा काम कर रही थी। दोनों भोपाल के शाहजहानाबाद की रहने वाली हैं और रिश्ते में बहन है। शादी के बाद एक कोलार, जबकि दूसरी नारियलखेड़ा चली गई। इसके बाद भी वे काम करती रही अचानक से 20 दिन पहले काम छोड़ कर चली गई।

फेसबुक पर फोटो अपलोड करने से खुली पोल

बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब डॉक्टर की पत्नी ने जेवर पहनने के लिए अलमारी खोली तो उनकी अलमारी में से सोने के जेवर हार, कड़े, कान के टॉप्स, पेंडल आदि गायब थे। पति का ध्यान सुनंदा के पति अमित बैगी की फेसबुक प्रोफाइल फोटो पर गया। जिसमें उसने अपनी पत्नी का फोटो डाल रखा था। डॉक्टर ने गौर से देखा तो महिला उनकी पत्नी के टॉप्स पहनी हुई थी। इसके बाद डॉक्टर भूपेंद्र ने संदेह के आधार पर नौकरानी सुनंदा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेवर बरामद कर लिए है। अभी आरोपी महिला से पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+