मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक की मांग, महेंद्र सिंह धोनी को मिलना चाहिए भारत रत्न

भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी के रिटायरमेंट पर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उनके सम्मान में जर्सी नंबर 7 को रिटायर करने लेकर फैयरवेल मैच करवाए जाने की मांग भी उठ रही हैं। वहीं, धोनी के लिए विभिन्न मांग उठाने वालों में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक पी सी शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। विधायक शर्मा ने धोनी को भारत रत्नी दिए जाने की मांग उठाई है।

Mahendra Singh Dhoni should get Bharat Ratna Demands of Madhya Pradesh Congress MLA

बता दें कि भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक शर्मा ने ट्वीट करके कहा है कि 'भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में विजेता के रूप में स्थापित करने वाले 'देश के रत्न' महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत-रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए'

शर्मा ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि धोनी खेल के भारत रत्न हैं। उन्होंने क्रिकेट में देश का नाम ऊंचा किया है। इसलिए धोनी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा जाना चाहिए।

ज्ञात हो कि 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+